hailstorm with rain and speedy winds in ncr yellow alert issued by delhi weather dept दिल्ली-NCR में गिरे ओले, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में गिरे ओले, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल

Delhi Mausam: बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई।

Wed, 13 May 2026 09:41 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में गिरे ओले, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल

Delhi Mausam Forecast: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। दिनभर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को शाम के समय बड़ी राहत मिली। शाम करीब 7:45 बजे आसमान में अचानक घने बादल छा गए और तेज रफ्तार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली और गुरुग्राम के साथ ही एनसीआर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

ओले भी गिरे

द्वारका एक्सप्रेसवे और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में मौसम का सबसे ज्यादा असर दिखा। यहां लगातार करीब 10 मिनट तक तेज ओले गिरे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बुधवार को भीषण गर्मी और उमस थी। तीखी धूप ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल कर दिया था। लेकिन शाम को हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट देखी गई है। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा और सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों के लिए रात 8:10 बजे से 11:10 बजे के बीच खराब मौसम की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि दिल्ली एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। तेज आंधी तूफान के दौरान हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी। बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना भी जताई गई थी।

अब कल से बढ़ेगा तापमान

जैसा कि मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई थी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में शाम को तूफानी मौसम बन गया। अचानक तेज हवाएं, बारिश के साथ मौसम बदल गया। गुरुग्राम और दिल्ली के कुछ इलाकों के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में ओले भी गिरे। IMD ने कल से तापमान के बढ़ने के संकेत दिए हैं। कल गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें क्रमश: बढ़ोतरी देखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: बुधवार को कई राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, आंधी की आशंका

42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद इसमें और इजाफा होने के संकेत हैं। IMD की मानें तो 17, 18 और 19 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर अब दिल्ली एनसीआर के लोगों को 19 मई तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 14 मई: बारिश से भीगेंगे यह राज्य, यहां लू दिखाएगी असर; IMD अपडेट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में चिपचिपाती गर्मी की जगह तापमान अब तक नरम, जल्द आएगा मानसून; जानें 5 कारण
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।