कल का मौसम, 14 मई: गुरुवार को तेज बारिश से भीगेंगे यह राज्य, यहां लू दिखाएगी असर; IMD अपडेट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और महाराष्ट्र के कई इलाकों में लू अपना असर दिखाना शुरू करेगी। राजस्थान में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को देश में असामान्य मौसम रहने की आशंका जताई है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, तो कई राज्यों में गर्मी अपना कहर दिखाएगी। IMD की ताजा प्रेस रिलीज के मुताबिक सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भयंकर लू चलने की स्थित बनी हुई ह । वहीं विदर्भ, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी भीषण गर्मी की संभावना है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी होगी।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और तटीय कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अतिरिक्त असम और मेघालय में भी बारिश देखने को मिलेगी।
पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कई जगहों पर तेज गरज के साथ बिजली गिर सकती है। कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई दिनों की तरह ही गुरुवार को भी नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां पर बारिश के साथ में तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना प्रबल है। मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार को समुद्र में गहराई में जाने लिए मना किया है। IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल, पूर्वी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों को खाड़ी में जाने से परहेज करने के लिए कहा है।
दिल्ली एनसीआर के क्या हाल
सके अलावा पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए की संभावना बनी हुई है। बुधवार को हुई बारिश की वजह से पहले ही मौसम में ठंडक बनी हुई है। ऐसे में गुरुवार को भी यही कायम रह सकता है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस भी अपना असर दिखाएगी। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
मध्य भारत में कहीं पर बारिश और कहीं लू
देश के तमाम हिस्सों में जहां बारिश ने गर्मी के असर को कम किया हुआ है, वहीं पश्चिमी और मध्य भारत के कई इलाकों में लू अपना कहर बरपाना शुरू कर चुकी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान लगातार बढ़त पर होगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। देश के बाकी हिस्सों का तापमान जहां सामान्य से कम है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और अच्छ,कोंकण गोवा और कर्नाटक के कई इलाकों का तापमान सामान्य से 1.5 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा होगा।
दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में गुरुवार को बारिश की सभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं के तेज गति से चलने की आशंका है। इसके अलावा 16 मई के आसपास अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां मजबूत हो रही हैं। ऐसे में मानसून के आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन