A 10th-grade student hanged herself at home in Gwalior after suffering from stress due to poor maths. ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, गणित का पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, गणित का पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की बीच की है। घटना से पहले छात्रा एंजेल तिवारी कोचिंग पढ़ने के बाद घर पहुंची थी और अपनी मां व छोटे भाई के साथ खाना खाया था। लगभग दो घंटे बाद जब मां उसे देखने कमरे में पहुंचीं, तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। 

Thu, 5 March 2026 06:13 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
ग्वालियर में 10वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी, गणित का पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी

ग्वालियर में 10वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा गणित का पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की बीच की है। घटना से पहले छात्रा एंजेल तिवारी कोचिंग पढ़ने के बाद घर पहुंची थी और अपनी मां व छोटे भाई के साथ खाना खाया था। लगभग दो घंटे बाद जब मां उसे देखने कमरे में पहुंचीं, तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पिता दुबई में, ग्वालियर में बेटी ने लगाई फांसी

छात्रा के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी पिछले 10-15 सालों से दुबई में नौकरी करते हैं। एंजेल अपनी मां और छोटे भाई के साथ ग्वालियर में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शुरुआती जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या
ये भी पढ़ें:स्कूल, मेट्रो, अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, 50से ज्यादा ईमेल भेजने वाला अरेस्ट

पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी के ग्वालियर पहुंचने के बाद छात्रा एंजेल तिवारी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

युद्ध के चलते पिता को आने में हो रही देरी

मृतक छात्रा एंजेल तिवारी के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी दुबई में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण उड़ानें प्रभावित होने से उन्हें आने में देरी हो रही है, लेकिन बताया जा रहा है आज रात वे ग्वालियर आ जाएँगे। दुर्गा प्रसाद तिवारी पिछले कई सालों से दुबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

बेटी की मौत की खबर मिलने पर वे दुबई से निकल लिए है। यह देरी अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण हुई है, जिससे दुबई के हालात बिगड़ गए हैं। दुबई से भारत आने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस संघर्ष के कारण कई भारतीय अभी भी दुबई में फंसे हुए हैं और उन्हें स्वदेश लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सुसाइड नोट भी नहीं मिला

इस मामले में जानकारी देते हुए थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगा ली है।सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पहुंचाया गया था, जांच में छात्रा के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।