Gurugram will not face water shortage till 2050 CM Saini gives green signal to rupees 1993 crore water supply channel गुरुग्राम को 2050 तक नहीं होगी पानी की किल्लत, 1993 करोड़ के वाटर सप्लाई चैनल को CM सैनी की हरी झंडी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम को 2050 तक नहीं होगी पानी की किल्लत, 1993 करोड़ के वाटर सप्लाई चैनल को CM सैनी की हरी झंडी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में पेयजल सप्लाई के लिए बनाए जा रहे गुरुग्राम वाटर सप्लाई चैनल का कार्य तेज गति से पूरा किया जाए ताकि लोगों को निश्चित समय में पर्याप्त मात्रा में पेयजल सुलभ हो सके।

Fri, 10 April 2026 07:27 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम को 2050 तक नहीं होगी पानी की किल्लत, 1993 करोड़ के वाटर सप्लाई चैनल को CM सैनी की हरी झंडी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में पेयजल सप्लाई के लिए बनाए जा रहे गुरुग्राम वाटर सप्लाई चैनल का कार्य तेज गति से पूरा किया जाए ताकि लोगों को निश्चित समय में पर्याप्त मात्रा में पेयजल सुलभ हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को रिमॉडलिंग ऑफ गुरुग्राम वाटर सप्लाई चैनल की स्टैंडिंग फाइनैंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत के काकरोई हैड से बसई जल घर तक बनने वाले इस चैनल से गुरुग्राम को 686 क्यूसेक पानी मिलेगा, जो आगामी 2050 तक की आबादी को पर्याप्त मात्रा में सुलभ हो सकेगा। लगभग 70 किलोमीटर लंबाई के इस चैनल के निर्माण पर लगभग 1993 करोड़ रुपए से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। इस कार्य में पूर्ण रूप से अंडर ग्राऊंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि पानी की शुद्धता को बरकरार रखा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बडे़ फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, देशभर में भेज रहे थे नकली मार्कशीट

गुरुग्राम को 1500 क्यूसिक पानी की सप्लाई होगी

उन्होंने कहा कि इस सप्लाई चैनल की क्षमता को बढ़ाकर 1000 क्यूसिक की जाए ताकि इसका लाभ और अधिक आबादी को अधिक समय तक मिलता रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि गुरुग्राम को 500 क्यूसिक पानी सप्लाई एन.सी.आर. कैनाल से किया जाएगा। इस प्रकार गुरुग्राम को आगामी सालों में 1500 क्यूसिक पानी की सप्लाई होगी। इसके अलावा मेवात क्षेत्र के लिए भी 389 क्यूसिक पेयजल का अलग से प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य पारदर्शी ढंग से किया जाए और उच्च क्वालिटी का होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सरकारी स्कूल में मिली खून से सनी लाश, नजारा देख टीचरों के होश उड़े

अढ़ाई साल में प्रोजैक्ट पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पेयजल सप्लाई प्रोजैक्ट का कार्य अढ़ाई साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए और इस कार्य को लक्ष्य से लगभग 3 माह पहले पूरा कर लिया जाए। गुरुग्राम की आबादी लगातार बढ़ रही है और अब गुरुग्राम महाग्राम बन गया है। इसकी पूरी आबादी को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल सुलभ करवाना हरियाणा सरकार का दायित्व एंव जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर ग्राऊंड बिछाई जाने वाली इस पेयजल पाइप लाइन पर सोलर पैनल लगाने का भी प्रावधान किया जाए ताकि सौर ऊर्जा से बिजली सुलभ हो सके। इसके अलावा गुरुग्राम वाटर सप्लाई चैनल से मिलने वाले पानी का उचित डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित करने के लिए वाटर ट्रीटमैंट प्लांट बनाने के लिए भी जगह का चयन कर लिया जाए ताकि उन पर जल्द कार्य शुरू करवाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की नई सोसाइटियों में अब सिर्फ बाइक नहीं, कार पार्किंग भी होगी जरूरी

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।