Gurugram streets will light up just like Connaught Place the poles will also feature CCTV cameras and panic buttons कनॉट प्लेस की तरह जगमगाएंगी गुरुग्राम की सड़कें, पोल पर CCTV और पैनिक बटन भी होंगे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कनॉट प्लेस की तरह जगमगाएंगी गुरुग्राम की सड़कें, पोल पर CCTV और पैनिक बटन भी होंगे

दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कें भी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों पर डिजिटल स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पोल पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे।

Wed, 29 April 2026 09:58 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
कनॉट प्लेस की तरह जगमगाएंगी गुरुग्राम की सड़कें, पोल पर CCTV और पैनिक बटन भी होंगे

दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कें भी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों पर डिजिटल स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पोल पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे।

यह प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल है, जिससे गुरुग्राम हरियाणा का ऐसा पहला नगर निगम बन जाएगा, जहां स्मार्ट और मल्टी-फंक्शनल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के पोल पर कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पोल पर लगे डिजिटल बोर्ड शहर की वायु गुणवत्ता का रियल-टाइम डाटा दिखाएंगे। इन खंभों के जरिए आसपास के इलाके में नागरिकों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। आपात स्थिति या किसी जरूरी सूचना को प्रसारित करने के लिए इन पोल्स पर स्पीकर लगे होंगे, जिन्हें कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ऑटो में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, गुरुग्राम में हादसा

पोल पर CCTV और पैनिक बटन भी होंगे

महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए इन पोल पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। आपातकालीन स्थिति में पुलिस या कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करने के लिए पैनिक बटन भी दिए जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में शहर की 10 सबसे व्यस्त और अहम सड़कों को इसके लिए चुना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पानी की बर्बादी पर कट जाएगा कनेक्शन, गुरुग्राम नगर निगम की सख्त चेतावनी

दस स्मार्ट सड़कें विकसित की जाएंगी

निगम की तरफ से शहर में दस स्मार्ट सड़कों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। निगम की तरफ से सड़कों पर किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जांएगी। खाका तैयार किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विंग सड़कों को चिन्हित करेगी। बागवानी विंग द्वारा इन सड़कों पर हरियाली बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। वहीं बिजली विंग स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बना रही है। इसके लिए चौड़ी और खुली सड़कों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा शहर में सौ किलोमीटर लंबी सड़कों को मॉडल सड़कें बनाने को लेकर निगम की अलग से योजना पर काम चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में अब हर घर से कूड़ा उठेगा, 700 नए वाहनों का बेड़ा तैनात किया जाएगा

21 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव

निगम ने शहर के अंधेरे वाले इलाकों में 21 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) को मंजूरी के लिए भेजा है। निगम द्वारा हाल ही में किए गए सर्वे के आधार पर उन जगहों को चिह्नित किया गया है जहां लाइटों की सख्त जरूरत है। इसके अलावा, मौजूद स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट बनाने के लिए उन पर केंद्रीकृत नियंत्रण प्रणाली (सीएमएस) लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। पहले चरण में 500 लाइटों पर सीएमएस लगाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।