gurugram police encounter singer fazilpuria manager firing accused gurusher killed गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों का एनकाउंटर, एक ढेर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों का एनकाउंटर, एक ढेर

गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक खूंखार बदमाश को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।

Mon, 11 May 2026 01:33 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों का एनकाउंटर, एक ढेर

गुरुग्राम के कन्हई गांव में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के ईवेंट ऑर्गेनाइजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शूटर मारा गया, जबकि दूसरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले पंजाब के तरनतारन से पकड़ा था। मृतक की पहचान गुरुशेर के रूप में हुई है। वहीं, घायल जसपाल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी नवीन कुमार को भी गोली लगी है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम को मिलेगी गंदगी से मुक्ति! नगर निगम का मेगा एक्शन प्लान तैयार

हथियार बरामदगी के लिए लेकर आई थी पुलिस

पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था और इन्हें सोमवार सुबह करीब 10 बजे हथियार बरामदगी के लिए लेकर बंधवाडी के पास पहुंची थी। जंगल क्षेत्र में यह घटनाक्रम हुआ। हथियार बरामदगी के दौरान दोनों ने हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों को गोलियां लगीं। गोली लगने से गुरुशेर की मौत हो गई और दूसरे शूटर जसपाल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

2 मई की रात दोनों ने बरसाई थी गोलियां

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के ईवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने के मामले में सेक्टर-40, 17 और 39 क्राइम ब्रांच की टीमों ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो शूटर गुरशेर सिंह और जसपाल को पंजाब के तरनतारन से पकड़ा था। दोनों नौने गांव के रहने वाले थे। 2 मई की रात को हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के ईवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ के घर इन दोनों ने ही फायरिंग की थी। इसमें हरियाणा पुलिस के जवान कुलबीर को गोली लगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! गुरुग्राम में आधा दर्जन कार के टायर-रिम उड़ा ले गए चोर, ईंटों पर छोड़ा

गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शार्प शूटर थे

गुरुशेर सिंह उर्फ शेरा और जसपाल कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शार्प शूटर थे। गैंगस्टर दीपक नांदल और सौरभ यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते नांदल ने यह हमला करवाया था। वे सौरभ यादव की हत्या के इरादे से आए थे। इनसे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने रेकी की थी और शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपियों की पहचान रोहतक के अशोक उर्फ पहलवान, मनोज काबर, सोनीपत के सुमित और विक्की के रूप में हुई थी। इन्होंने ही शूटरों को घटनास्थल की जानकारी दी थी और भागने के लिए बाइक व हथियार मुहैया कराए थे। सौरभ यादव को पहले ही दीपक नांदल गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। उसे काफी समय से विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आ रहे थे। नांदल गैंग ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें गैंग के लोग हमले की जिम्मेदारी लेते नजर आए थे।

रिपोर्ट: मोनी देवी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में दो समुदाय की युवतियों में हुआ प्यार, रचाई शादी; थाने पहुंचा मामला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।