Two women claim temple marriage, seek protection from families in Gurugram गुरुग्राम में अलग-अलग धर्म की दो युवतियों के बीच हुआ प्यार, गुपचुप मंदिर में रचाई शादी; अब थाने पहुंचा मामला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में अलग-अलग धर्म की दो युवतियों के बीच हुआ प्यार, गुपचुप मंदिर में रचाई शादी; अब थाने पहुंचा मामला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, 'एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा रखने वाली दोनों महिलाएं बालिग हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदारों से खतरा है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

Sat, 9 May 2026 04:09 PMSourabh Jain पीटीआई, गुरुग्राम, हरियाणा
share
गुरुग्राम में अलग-अलग धर्म की दो युवतियों के बीच हुआ प्यार, गुपचुप मंदिर में रचाई शादी; अब थाने पहुंचा मामला

गुरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सोहना के वार्ड नम्बर 19 में रहने वाली दो युवतियों के बीच प्यार परवार चढ़ गया। खास बात यह है कि इनमें से एक महिला हिंदू है और दूसरी मुस्लिम है, ऐसे में इन दोनों के बीच बने समलैंगिक संबंध इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और कुछ समय से सोहना के वार्ड 19 में रह रही हैं। दोनों युवतियों के बालिग होने के कारण पुलिस भी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रही है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला शुक्रवार शाम को तब सामने आया, जब दोनों महिलाओं के रिश्तेदारों ने स्थानीय पुलिस थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम परिवार के सदस्यों के साथ खटीकवाड़ा मोहल्ले पहुंची। इस दौरान दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से दोस्त हैं और अब साथ रहना चाहती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘औरंगजेब का भी सपना था और मोदी जी का भी’… पंजाब में ED की रेड पर भड़के केजरीवाल

परिवारों को शादी के फोटो भेजे तो खुला मामला

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घर से भागी इन युवतियों ने जब अपनी शादी की तस्वीरें परिवार को भेजीं, तो उन्हें इस शादी का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि दोनों के परिवारों के विरोध और पुलिस की समझाइश का भी उन युवतियों पर कोई असर नहीं हुआ। उनका साफ कहना है कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुन चुकी हैं।

युवतियों ने बताया जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़कियों का कहना है कि उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली है और इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि रिश्तेदारों का कहना है कि लड़कियों पिछले कई दिनों से घर से गायब थीं, और वे उनकी तलाश कर रहे थे। वहीं जब पुलिस ने उनका पता लगाया, तो इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सुपारी किलर' आज फिर पंजाब पहुंच गया; ED के छापों के बाद BJP पर भड़के AAP सांसद

पुलिस बोली- बालिग हैं दोनों लड़कियां

उधर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, 'एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा रखने वाली दोनों महिलाएं बालिग हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदारों से खतरा है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जाने दिया गया।'

दो साल पहले भी आया था समलैंगिक विवाह का मामला

इससे पहले साल 2024 में भी गुरुग्राम में दो महिलाओं की शादी चर्चा में रही थी। उस वक्त अंजू (पति) और कविता (पत्नी) नाम की महिलाओं ने 4 साल के अफेयर के बाद आपस में शादी कर ली थी। समलैंगिक जोड़े की इस शादी में बाकायदा सारी रस्में निभाई गईं थीं। इनमें से अंजू एक टीवी सीरियल कलाकार है और पत्नी कविता एक मेकअप आर्टिस्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहेलियों ने रचाया समलैंगिक विवाह, साथ रहने पर अड़ी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।