दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर 'लिफ्ट गैंग' का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को एक गैंग का भंडाफोड़ किया है दिल्ली से गुरुग्राम तक लिफ्ट लेकर चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देता था। अधिकारियों ने बताया कि गैंग के तीन ट्रांसजेंडर सदस्यों सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को एक गैंग का भंडाफोड़ किया है दिल्ली से गुरुग्राम तक लिफ्ट लेकर चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देता था। अधिकारियों ने बताया कि गैंग के तीन ट्रांसजेंडर सदस्यों सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक गाड़ी, एक चोरी की सोने की चेन और 2,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 10 दिसंबर, 2025 को एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 दिसंबर को जिम से घर लौटते समय द्वारका एक्सप्रेसवे पर गढ़ी-हरसारू चौक के पास एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने महिला को अपनी कार में बैठने दिया।
पुलिस ने बताया, कुछ दूर गाड़ी चलाने के बाद, महिला ने बातचीत शुरू की और फिर अपना हाथ उसके गले में डाल दिया। जब उसने उसे गाड़ी से उतारने की कोशिश की, तो उसने पाया कि उसकी सोने की चेन गायब थी। इस घटना के बाद सेक्टर 10 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जल्द गी गैंग के को पकड़ लिया।
3 ट्रांसजेंडर दबोचे
आरोपियों की पहचान 20 साल के मोहम्मद शाकिब, और ट्रांसजेंडर सदस्य 21 साल की प्रियंका, 53 साल की शोभा सरदारवर्ती और 37 साल के कायमुद्दीन के रूप में हुई है। तीन संदिग्धों को 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया, जबकि कायमुद्दीन को 30 जनवरी को हिरासत में लिया गया। चारों फिलहाल चार दिनों से पुलिस हिरासत में हैं।
गिरोह के तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए, गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह गैंग कायमुद्दीन की गाड़ी में दिल्ली से गुरुग्राम आता-जाता था और वारदात को अंजाम देता था है। मोहम्मद शाकिब और प्रियंका ड्राइवरों से लिफ्ट मांगते हैं और गाड़ी में बैठने के बाद, ड्राइवर से बातचीत करते हुए उनके गले से गहने या अन्य सामान चुरा लेते हैं। चोरी का सामान फिर शोभा को सौंप दिया जाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया, हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।




साइन इन