Service roads will be built on 6 main roads in Gurugram city tender issued for 3 by GMDA गुरुग्राम की 6 मुख्य सड़कों पर बनेंगे सर्विस रोड, 3 के लिए निकाले गए टेंडर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम की 6 मुख्य सड़कों पर बनेंगे सर्विस रोड, 3 के लिए निकाले गए टेंडर

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मिलेनियम सिटी की 6 मुख्य सड़कों पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सर्विस रोड के निर्माण की योजना तैयार की है। इस सिलसिले में तीन मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। 

Tue, 3 Feb 2026 12:00 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम की 6 मुख्य सड़कों पर बनेंगे सर्विस रोड, 3 के लिए निकाले गए टेंडर

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मिलेनियम सिटी की 6 मुख्य सड़कों पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सर्विस रोड के निर्माण की योजना तैयार की है। इस सिलसिले में तीन मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि सर्विस रोड के बनने के बाद मुख्य सड़कों पर यातायात दबाव कम हो जाएगा।

कल खुलेगा टेंडर

जीएमडीए ने सेक्टर-51-57, सेक्टर-52-57, सेक्टर-51-52 को विभाजित करने वाली करीब साढ़े सात किमी लंबी सड़कों पर सर्विस रोड के निर्माण और मरम्मत की योजना बनाई है। इसके ऊपर 19.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सर्विस रोड की लंबाई करीब साढ़े 7 किमी है। चार फरवरी को इन तीनों सर्विस रोड के निर्माण और मरम्मत को लेकर टेंडर खोला जाएगा। सर्विस रोड के निर्माण के साथ-साथ हरित क्षेत्र को नीचे किया जाएगा। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GMDA के टाउन प्लानर्स को गुरुग्राम की 7 मुख्य सड़कों पर मिलीं खामियां

इसके अलावा जीएमडीए की तरफ से सेक्टर-30-31, सेक्टर-49-50 और आरडी सिटी से लेकर सोहना रोड तक जा रही मुख्य सड़क पर सर्विस रोड का निर्माण करने की योजना तैयार की जा रही है। इनमें से दो सड़कों पर सर्विस रोड का आधा अधूरा निर्माण है। अतिक्रमण की वजह से सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो सका है।

Gurugram service roads

लेन मार्किंग की जाएगी

जीएमडीए के मुताबिक सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-80 तक 100 किमी लंबी सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट से लेन डिवाइडिंग की जाएगी। जेब्रा क्रॉसिंग का इंतजाम किया जाएगा। सड़क सुरक्षा चिन्हों को तैयार किया जाएगा। इस सिलसिले में जीएमडीए ने एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। लेन डिवाइडिंग होने के बाद वाहन निर्धारित लेन में चलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में अंबेडकर चौक पर बनेगा 1 KM लंबा फ्लाईओवर, 37 करोड़ की आएगी लागत

आरओबी की विशेष मरम्मत की जाएगी

जीएमडीए की तरफ से करीब एक किमी लंबे दौलताबाद रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत की जाएगी। इस सिलसिले में टेंडर जारी किया है। रेलवे स्टेशन को जोड़ रही सड़कों में सुधार करने की दिशा में इस टेंडर को जारी किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बैठक करके दिशा-निर्देश जारी किए थे।

अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''मुख्य सड़कों पर सफर को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। जहां पर सर्विस रोड है, वहां मरम्मत की जाएगी। जेब्रा क्रॉसिंग, लेन डिवाइडिंग का इंतजाम किया जाएगा।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।