flyover will construct on dadi sati chowk in gurugram गुरुग्राम में दादी सती चौक पर 47 करोड़ से फ्लाईओवर बनेगा, एक घंटे में निकलते हैं 9770 वाहन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में दादी सती चौक पर 47 करोड़ से फ्लाईओवर बनेगा, एक घंटे में निकलते हैं 9770 वाहन

द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर मार्ग स्थित दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण होगा। इसकी डीपीआर को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Mon, 2 March 2026 08:54 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में दादी सती चौक पर 47 करोड़ से फ्लाईओवर बनेगा, एक घंटे में निकलते हैं 9770 वाहन

द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर मार्ग स्थित दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

10 जुलाई, 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। करीब डेढ़ साल के बाद जीएमडीए की तरफ से इस फ्लाईओवर के निर्माण की डीपीआर को तैयार कर लिया है। सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से लेकर आईएमटी मानेसर की तरफ दादी सती चौक के ऊपर से तीन-तीन लेन का फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा।

यातायात जाम होने से लोग होते हैं परेशान

मौजूदा समय में इस चौराहे पर गोल चक्कर बना हुआ है। यातायात सिग्नल भी लगा हुआ है। गोल चक्कर के आसपास सड़क क्षतिग्रस्त है। ऐसे में सुबह और शाम के समय इस सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तेा इस चौराहे को पार करने में 15 से 20 मिनट तक का समय लग जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT छात्र समेत 3 को गिरफ्तार किया, विदेशी साइबर जालसाजों के लिए करते थे काम
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में एनकाउंटर, पुलिस ने गोली मारकर 25000 के इनामी बदमाश को पकड़ा

7500 से अधिक वाहन निकलने पर फ्लाईओवर

दादी सती चौक से सुबह आठ बजे से लेकर सुबह 10 बजे और शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक प्रति घंटे में करीब 9770 वाहन निकलते हैं। किसी भी चौराहे पर 7500 से अधिक वाहन निकलने पर फ्लाईओवर या अंडपास की जरूरत होती है। डीपीआर के मुताबिक इस चौराहे से 52 प्रतिशत कार, वैन और जीप निकलते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।