Gurugram nurse death after 4 months of love marriage murder suspect on husband of giving poisonous injection गुरुग्राम में शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहर का इंजेक्शन लगाने का आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहर का इंजेक्शन लगाने का आरोप

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसने चार महीने पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के परिवार ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Fri, 20 March 2026 08:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहर का इंजेक्शन लगाने का आरोप

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने उसके पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सेक्टर-10ए थाने में दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ी हरसरू निवासी काजल गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वहीं पर उसकी मुलाकात मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर बेला गांव निवासी अरुण शर्मा से हुई। वह उसी अस्पताल में एक्स-रे विभाग में काम करता था। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और करीब चार महीने पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद वे बसई इलाके में किराये पर रहते थे। अरुण ने फिलहाल नौकरी छोड़ रखी थी और वह नशे का आदि बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लात घूंसे मारे, बड़े पत्थर से कुचला; गुरुग्राम में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या

पत्नी संग मायके में आया था पति

काजल होली के त्योहार पर गढ़ी हरसरू गांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। पति अरुण भी उसके साथ वहीं था। भाई गुरदीप ने आरोप लगाया कि 18 मार्च की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अरुण पहली मंजिल पर था और उसने काजल को बात करने के बहाने नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बुलाया।

बाथरूम से एक संदिग्ध इंजेक्शन मिला

काजल के परिजनों का आरोप है कि नीचे बुलाने के महज 10 मिनट के भीतर ही काजल की हालत बिगड़ गई और उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घर के बाथरूम से एक संदिग्ध इंजेक्शन मिला है। परिजनों को शक है कि काजल की इसी इंजेक्शन में कोई जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 23वीं मंजिल से 3 साल की बेटी को फेंक दिया, फिर खुद भी कूद गया बाप

दहेज हत्या का मामला दर्ज

सेक्टर-10ए थाना पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर इस संबंध में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और इंजेक्शन में मौजूद साल्ट का पता चल सकेगा। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लड सैंपल के बहाने हुस्न का जाल, गुरुग्राम में हनीट्रैप का गजब केस; 3 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।