gurugram news roads will be constructed in over 50 sectors गुरुग्राम में 50 से अधिक सेक्टरों में 24 मीटर सड़कों का होगा निर्माण, क्या प्लान?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 50 से अधिक सेक्टरों में 24 मीटर सड़कों का होगा निर्माण, क्या प्लान?

गुरुग्राम के 50 से अधिक सेक्टरों में बेहतर यातायात के लिए सरकार 1158 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की तैयारी कर रही है। इससे 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनेंगी जिससे संकरे रास्तों से जूझ रहे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। 

Mon, 30 March 2026 11:07 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, दीपक आहूजा, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में 50 से अधिक सेक्टरों में 24 मीटर सड़कों का होगा निर्माण, क्या प्लान?

गुरुग्राम के 50 से अधिक सेक्टरों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण की बड़ी योजना तैयार की है। इस परियोजना के लिए कुल 1836 एकड़ जमीन की जरूरत है जिसमें से करीब 1158 एकड़ निजी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में बजट में इसकी घोषणा की थी जिसका खर्च बिल्डरों से वसूला जाएगा। मौजूदा वक्त में संकरे रास्तों के कारण करीब 300 सोसाइटियों में रहने वाले एक लाख से अधिक परिवारों को आवाजाही की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

1158 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम में सेक्टर-58 से 115 तक यानी 57 सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए 1158 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस सिलसिले में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की तरफ से जल्द जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर निदेशक कार्यालय को भेजा जाएगा।

1836 एकड़ जमीन की जरूरत

शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपी प्रवीण कुमार को सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की जानकारी तैयार करने के निर्देश जारी किए थे। डीटीपी ने ढेसी को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि 1836 एकड़ जमीन चाहिए। इसमें से 574 एकड़ जमीन बिल्डरों से मिल जाएगी। यह जमीन रिहायशी और व्यावसायिक कॉलोनी का लाइसेंस जारी करने में शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीरो होंडा चौक एलिवेटेड रोड योजना पकड़ेगी रफ्तार, GMRL का मेट्रो चलाने से इनकार

टीडीआर पॉलिसी के तहत मिलेगी जमीन

104 एकड़ जमीन टीडीआर (ट्रांसफरेबल डिवेलपमेंट राइट्स) पॉलिसी के तहत मिल जाएगी। बची 1158 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना होगा। इसमें से अधिकांश जमीन निजी लोगों के नाम पर है। बता दें कि गत दो मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना में शामिल 24 मीटर सड़कों के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण की राशि को बिल्डरों से वसूल किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सोसाइटी का फरमान; मेंटेनेंस नहीं भरा तो जरूरी सेवाएं करेंगे बंद

संकरा रास्ता होने से परेशानी

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना में 24 मीटर सड़कों का निर्माण तो प्रस्तावित कर दिया, लेकिन इन सड़कों के निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाया। राजस्व रास्ते पर करीब 650 रिहायशी और व्यवसायिक सोसाइटियां विकसित करने को लेकर लाइसेंस जारी कर दिए। करीब 300 रिहायशी सोसाइटियों में एक लाख से अधिक परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है। संकरा रास्ता होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम नहर की मरम्मत के दौरान नहीं थमेगी पानी सप्लाई, क्या है 'प्लान-बी'?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।