gurugram news husband committed suicide as wife has not picked his phone पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो पति ने फंदा लगाकर जान दे दी, गुरुग्राम में दर्दनाक घटना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो पति ने फंदा लगाकर जान दे दी, गुरुग्राम में दर्दनाक घटना

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। पत्नी द्वारा फोन नहीं उठाने से नाराज पति ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे।

Wed, 28 Jan 2026 09:07 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गुरुग्राम
share
पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो पति ने फंदा लगाकर जान दे दी, गुरुग्राम में दर्दनाक घटना

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। पत्नी द्वारा फोन नहीं उठाने से नाराज पति ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे।

गुरुग्राम के नवादा गांव में गणतंत्र दिवस की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। 35 वर्षीय युवक ने पत्नी से अनबन और फिर फोन न उठाने से आहत होकर अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। सुनील की दो दिन से कंपनी में छुट्टी थी, इसलिए सोमवार को वह घर पर ही रुके हुए थे। सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त की रिश्तेदार और नौकरानी की बेटी से किया था रेप, गुरुग्राम में धरा गया
ये भी पढ़ें:'यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है', गुरुग्राम में अतिक्रमण पर एचएचआरसी

दोनों के बीच कहासुनी के बाद पत्नी और बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर में सुनील ने पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन स्कूल में व्यस्त होने या अनबन के कारण पत्नी ने फोन नहीं उठाया। पत्नी द्वारा बार-बार कॉल नजरअंदाज किए जाने से सुनील ने फंदा लगाया।

पत्नी शाम को घर लौटी

जब शाम को पत्नी और बच्चे घर लौटे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुनील का शव कमरे में लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।