Delhi rapist arrested in Gurugram two girls were victimized दोस्त की रिश्तेदार और नौकरानी की बेटी से किया था रेप, गुरुग्राम में धरा गया, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दोस्त की रिश्तेदार और नौकरानी की बेटी से किया था रेप, गुरुग्राम में धरा गया

जमानत पर बाहर आते ही उसने अपनी पुरानी गंदी आदत को नहीं बदला और एक और लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अपराधी के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई करेगी।

Tue, 27 Jan 2026 04:36 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
दोस्त की रिश्तेदार और नौकरानी की बेटी से किया था रेप, गुरुग्राम में धरा गया

दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में 10 साल की सजा काट रहे फरार एक अपराधी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। शख्स ने साल 2016 में अपने घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी को हवस का शिकार बनाया था। यही नहीं इस शख्स की हवस ऐसी थी कि साल 2022 में पत्नी की एक नाबालिग रिश्तेदार संग भी दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि फरार रेपिस्ट का नाम करण डोल्टानी (33) है, जो पश्चिमी दिल्ली के मटियाला एक्सटेंशन का निवासी है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर जाल बिछाया और एक पुलिस टीम का गठन किया था। इसके बाद गुरुग्राम में सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के धामडोज टोल रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके खिलाफ बिंदापुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी का रेप किया था। उसे इस मामले में दोषी ठहराया गया था और कोर्ट ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी।

जांच में पता चला एक और केस है दर्ज

पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर वह 28 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर था लेकिन जमानत अवधि खत्म होने के बाद भी उसने सरेंडर नहीं किया था। पुलिस को ये भी पता चला है कि उसके खिलाफ बिंदापुर थाने में एक और रेप का मामला (साल 2022) दर्ज है जिसमें पोस्को की धाराएं भी जुड़ी हुई हैं। वे इस मामले में भी गिरफ्तारी से बच रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद और नोएडा से दिल्ली तक, रैपिड रेल से कनेक्ट होंगे NCR के 8 शहर
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बसेगी 1000 एकड़ की नई 'ग्लोबल सिटी', CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में हर सड़क-नाले व सीवर लाइन की डिजिटल आईडी बनी, क्या होंगे इसके फायदे

यानी जमानत पर बाहर आते ही उसने अपनी पुरानी गंदी आदत को नहीं बदला और एक और लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अपराधी के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।