gurugram crime six arrested for stunts on suv roof also seized गुरुग्राम: SUV पर स्टंट, पुलिस ने सिखाया सबक, गाड़ी जब्त, कान पकड़े दिखे आरोपी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: SUV पर स्टंट, पुलिस ने सिखाया सबक, गाड़ी जब्त, कान पकड़े दिखे आरोपी

गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-85 में सड़क पर रील बनाने और स्टंटबाजी करने वालों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी तस्वीरों में कान पकड़े नजर आए।  

Wed, 14 Jan 2026 09:13 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम: SUV पर स्टंट, पुलिस ने सिखाया सबक, गाड़ी जब्त, कान पकड़े दिखे आरोपी

सड़क पर रील बनाने और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सेक्टर-85 रोड पर जानलेवा स्टंट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपी कान पकड़े नजर आए।

वायरल हुआ था वीडियो

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की छत पर सवार कुछ युवक खतरनाक स्टंट और हुड़दंग करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो थाना खेड़की दौला क्षेत्र के सेक्टर-85 रोड का था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 जनवरी 2026 को थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 13 जनवरी को गुरुग्राम से ही सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा।

कान पकड़े नजर आए आरोपी

आरोपी पुलिस की कस्टडी में कान पकड़े नजर आए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय शौकीन निवासी गांव अलखपुरा, भिवानी,32 वर्षीय मनीष निवासी गांव अलखपुरा, भिवानी, 24 वर्षीय लोकेश निवासी गांव अलखपुरा भिवानी,39 वर्षीय सुभाष निवासी गांव अलखपुरा, भिवानी, 20 वर्षीय विकास निवासी गांव अलखपुरा, भिवानी और 35 वर्षीय सलीम निवासी सुलखनी, हिसार के रूप में हुई।

दिल्ली की पार्टी के बाद एक्सप्रेस-वे उत्पात

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शौकीन गुरुग्राम के दौलताबाद में बिल्डिंग मैटीरियल का काम करता है। वारदात वाले दिन ये सभी आरोपी दिल्ली के वजीरपुर में एक पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से वापस दौलताबाद ऑफिस लौटते समय शराब के नशे और उत्साह में इन्होंने एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर स्टंटबाजी शुरू कर दी और वीडियो बनवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट पथराव के आरोपियों को झटका; कोर्ट ने 5 की जमानत याचिका कर दी खारिज
ये भी पढ़ें:एमपी के छतरपुर में सोनी को मोनी से हो गया प्यार; थाने पहुंचे परिजन, फिर क्या हुआ
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ड्रग्स बेचना बंद करो वर्ना, लॉरेंस का सहयोगी बता दी धमकी; पोस्ट वायरल

पुलिस की अपील

गुरुग्राम पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।