Gurugram city bus service may start in 35 sectors and 50 villages near dwarka expressway soon द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के 35 सेक्टरों और 50 गांवों तक चलेंगी बसें? क्या है प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के 35 सेक्टरों और 50 गांवों तक चलेंगी बसें? क्या है प्लान

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास के 35 सेक्टरों और सोसाइटियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। इन इलाकों में बस सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘कब चलेगी सिटी बस’ का असर देखने को मिला है।

Sun, 18 Jan 2026 08:53 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के 35 सेक्टरों और 50 गांवों तक चलेंगी बसें? क्या है प्लान

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास के 35 सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। इन इलाकों में बस सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। पिछले तीन दिनों तक ‘हिन्दुस्तान’ अखबार द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘कब चलेगी सिटी बस’ का असर देखने को मिला है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए सेक्टरों के निवासियों को जल्द परिवहन सेवा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सड़क की राह में आ रहे घर टूटेंगे, HSVP ने 24 घंटे का दिया समय

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ‘हिन्दुस्तान’ के अभियान पर संज्ञान लेते हुए जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर बस संचालन करने पर चर्चा करेंगे। कौन-कौन से रूट पर बसों को चलाया जा सकता है, उस पर विस्तार से बातचीत होगी। अप्रैल में आने वाले नई इलेक्ट्रिक बसों को इस इलाके में भी संचालन करने की योजना बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। उससे पहले वैकल्पिक व्यवस्था पर भी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए भी वह अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

Gurugram news

अप्रैल से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे 35 सेक्टरों और करीब 50 गांवों को जोड़ने के लिए रूट प्लान तैयार कर लिया है। अप्रैल महीने से शहर में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें आनी शुरू हो जाएंगी। उसके बाद सभी नई बसों को नए रूट पर चलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह इन नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर नए गुरुग्राम के रूटों पर चलाने के लिए अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

अभियान में उठाया था मुद्दा

‘हिन्दुस्तान’ के अभियान के दौरान कई सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए ने परिवहन व्यवस्था न होने के कारण होने वाली दिक्कतों को प्रमुखता से 15 से 17 जनवरी तक उठाया था। लोगों ने बताया कि सार्वजनिक साधन न होने से उन्हें महंगे ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। मंत्री के दखल के बाद अब जीएमसीबीएल रूट और टाइम-टेबल को अंतिम रूप देने में जुटा है। लोगों को राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी, 28 KM लंबी 3 सड़कों का होगा निर्माण

राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री, ''द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास मेट्रो और बस की कनेक्टिविटी को मजूबत करने के लिए मैं प्रयासरत हूं। सार्वजनिक परिवहन सेवा को मजबूत करने पर प्रमुखता से काम किया जाएगा।''

राव नरबीर सिंह, उद्योग मंत्री, हरियाणा, ''द्वारका एक्सप्रेसवे के 35 सेक्टरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए सिटी बस (इलेक्ट्रिक बस) चलाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगी 10 सड़कें, इन सेक्टरों और सोसाइटियों को होगा लाभ
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।