Gurugram: 2 women domestic help, male accomplice arrested for sexually assaulting minor girl गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, घर में काम करने वाली 2 महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, घर में काम करने वाली 2 महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दो घरेलू सहायिकाओं और उनके एक पुरुष सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई तय होने के एक दिन बाद की गई है।

Sat, 21 March 2026 11:17 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, पीटीआई, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, घर में काम करने वाली 2 महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने दो घरेलू सहायिकाओं और उनके एक पुरुष सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई तय होने के एक दिन बाद की गई है।

पॉक्सो के तहत दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच सेक्टर-54 स्थित एक रिहायशी सोसायटी में हुई। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद फरवरी में परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर 4 फरवरी को सेक्टर 53 के पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, टैक्सी ड्राइवर की मौत, 2 घायल

सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग

मामले में एक वरिष्ठ वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है। कोर्ट में यह भी कहा गया कि बच्ची ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के इस गांव में नहीं है LPG किल्लत, लोगों ने बनाया अपना गैस प्लांट

30-32 साल के हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगीता, पकीला और उसके पति कबीर मुल्ला के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच है और वे गुरुग्राम के घाटा इलाके में रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक महिला हाल ही में बच्ची के घर काम पर लगी थी, जबकि दूसरी पास के फ्लैट में काम करती थी। इसी दौरान पुरुष आरोपी ने भी बच्ची के साथ कथित रूप से गलत व्यवहार किया।

तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।