नारी शक्ति सम्मेलन में पदयात्रा निकलेगी
-9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें नारी शक्ति वंदन को समर्थन -9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें नारी शक्ति वंदन को समर्थन

गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है। 15 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मेलन होगा। 16 अप्रैल को नारी शक्ति पदयात्रा निकलेगी। गुरुग्राम एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिला में नारी शक्ति सम्मेलन तथा पदयात्रा जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 15 अप्रैल को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा। 16 अप्रैल को सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से अग्रसेन चौक तक नारी शक्ति पदयात्रा निकलेगी।
पदयात्रा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, कॉलेज की छात्राओं, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सक्रिय नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के विषयों पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार-विमर्श सत्रों के जरिए समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर दें:एसडीएम ने बताया कि अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर #NariShaktiVandan हैशटैग के साथ सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए एक विशेष मिस्ड कॉल अभियान की भी जानकारी दी। आम लोग मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर इस महिला सशक्तिकरण अभियान के प्रति अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन