Scooty Rally in Medininagar Celebrates Women s Empowerment and Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में निकाली गई स्कूटी रैली, Palamu Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में निकाली गई स्कूटी रैली

मेदिनीनगर में सोमवार को विभिन्न महिला संगठनों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नारी शक्ति के लिए उत्साहपूर्वक नारे लगाए। महापौर अरुणा शंकर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकार का एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Mon, 13 April 2026 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में निकाली गई स्कूटी रैली

मेदिनीनगर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में सोमवार की शाम में विभिन्न महिला संगठनों ने स्कूटी रैली निकालकर अपनी खुशी को साझा किया। महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली मेदिनीनगर की महापौर आवास से प्रारंभ होकर छहमुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, कचहरी चौक होते हुए लता मंगेशकर चौक होकर समापन को प्राप्त हुई। महापौर अरुणा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना किया। वे स्वयं भी स्कूटी चलाकर रैली में शामिल हुईं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रैली के पूरे मार्ग में महिलाओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारों के साथ एकजुटता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति से ही विकसित बनेगा भारत: पाठक

रैली के क्रम में महापौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, देश की महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह केवल एक अधिनियम नहीं, बल्कि नारी की भावना को साकार करने वाला राष्ट्रीय प्रयास है। रैली में शामिल भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने इस अधिनियम को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में शामिल महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नई दिशा, आत्मविश्वास और अवसर प्रदान करेगा। उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बताई खूबियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने लाइव सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।