गुरुग्राम में डबल मर्डर: जिस बंदूक से करता था रखवाली उसी से कर डाली पत्नी-बेटे की हत्या, गार्ड गिरफ्तार
गुरुग्राम में एक सिक्योरिटी गार्ड पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटो की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस लाइसेंसी बंदूक के जरिए वह कंपनी की रखवाली करता था उसी से अपनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

गुरुग्राम के सेक्टर-5 स्थित अशोक विहार फेज-3 इलाके से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां 52 वर्षीय शख्स घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों की पहचान आश रानी (45) और प्रशांत कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या रविवार रात साढ़े 12 से 1 बजे के करीब की गई। पुलिस का कहना है कि हत्या क्यों की गई इसका पता लगाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि 'संदिग्ध से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसे दोनों की हत्या करने के लिए किस बात ने उकासाया।'
हथियार को जब्त कर लिया है
पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध की लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के लिए किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘संदिग्ध एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है इस वजह से उसके नाम पर लाइसेंसी हथियार है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि इस घटना को घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर अंजाम दिया गया होगा। हालांकि संदिग्ध से गहन पूछताछ के बाद ही अंतिम परिणाम तक पहुंच जाएगा।’
गोलियों की तेज आवाज सुनने के बाद
जांचकर्ताओं ने बताया कि पड़ोसियों ने गोलियों की तेज आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और इस दौरान महिला और उसके बेटे को बेहोश पाया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए।
पड़ोसी ने घटना पर क्या कहा?
एक पड़ोसी ने बताया कि ‘पति-पत्नी और उनके बेटे के बीच कभी कभार झगड़े होते थे। बीती रात तीनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर बहस हुई थी। इसके आरोपी पति ने बंदूक निकाली और पति और बेटे को गोली मार दी। हमें जो आवाज सुनाई दी उससे यह कह जा सकता है कि उसने करीब 5-6 बार फायरिंग की। तेज आवाज सुनने के बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए और मां और बेटे की मदद करने लगे।’
पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव
वहीं पुलिस के एधिकारी ने बताया कि, मृतकों के शवों को जल्द पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मुर्दाघर, जिसके बाद परिवार को शव को सौंप दिया जाएगा।
मृतकों के परिवार को सूचित कर दिया गया है और संदिग्ध के खिलाफ सेक्टर-5 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन