सावधान गुरुग्राम! फिर तपाने आ रही लू, 43 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा; येलो अलर्ट
गुरुग्राम में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 11 और 12 जून को मौसम करवट ले सकता है जिससे गरजम-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

गुरुग्राम में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली हुई है वह जल्द ही खत्म हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को संभावना जताई है है कि इस हफ्ते शहर में हीटवेव की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते गुरुग्राम में मंगलवार से गुरुवार तक भीषण गर्मी और शुष्क मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है।
रविवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 2 डिग्री कम था। आईएमडी ने अगले तीन दिन में तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है।
बुधवार को तापमान 43 डिग्री पहुंचेगा
आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक ‘उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में करीब 1.5 किलोमीटर तक फैले हल्के चक्रवात का गुरुग्राम पर खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं का दौर चलने की संभावना है। वहीं बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।’
11 और 12 जून को मौसम लेगा करवट
इसके अलावा मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को शहर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलाने का अनुमान जताया है। हरियाणा में रविवार सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जिला प्रशासन ने लोगों से सर्तक रहने के लिए कहा
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सर्तक रहने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी को फॉलो करने के लिए कहा है। वहीं इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर के समय जरूरत न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी थी। अधिकारियों के मुताबिक बीते 2 हफ्ते से जिले में मौजूद सकारी चिकित्सा केंद्रों में लू का कोई मरीज नहीं आया है।
दिल्ली में कैसा तापमान?
दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, राजधानी में आज अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन और रात दोनों के ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी जिससे लोगों को दोपहर के वक्त गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। वहीं माना जा रहा है कि राजधानी में 25-30 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। हालांकि इसकी निर्धारित डेट 27 जून बताई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन