Gurugram Sector 85 to Dwarka Expressway Link Road Reopens After Years गुरुग्राम: सेक्टर 85 के निवासियों को बड़ी सौगात; द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क खुली, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: सेक्टर 85 के निवासियों को बड़ी सौगात; द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क खुली

सड़क के सर्विस में न होने से गुरुग्राम के हजारों परिवारों को आने-जाने के लिए एक ऐसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था जो कि काफी संकरा है।

Sat, 21 March 2026 09:18 PMMohit पीटीआई, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम: सेक्टर 85 के निवासियों को बड़ी सौगात; द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क खुली

गुरुग्राम के सेक्टर 85 को मल्टी-यूटिलिटी कॉरिडोर और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क को फिर से खोल दिया गया है। गोदरेज एयर सोसाइटी के पास उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को नई 24 मीटर चौड़ी रोड का उद्घाटन किया। इस सड़क के न होने से गुरुग्राम के हजारों परिवारों को आने-जाने के लिए एक ऐसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था जो कि काफी संकरे हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कई साल से इस समस्या को सुलझाया नहीं गया लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक में इस समस्या को खत्म करने के लिए फैसला लिया गया। बड़ी सफलता तब मिली जब गोदरेज प्रॉपर्टीज ने उस निजी जमीन को खरीद लिया जो कि सड़क निर्माण के लिए बाधा बन रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में साकार हुआ अपने घर का सपना, 2709 परिवारों को मिलेंगे EWS फ्लैट

मंत्री ने अपने भाषण के दौरान हरियाणा सरकार के अधिकारियों और गोदरेज प्रॉपर्टीज का आभार व्यक्ति किया। गुरुग्राम के डिप्टी कमिशनर अजय कुमार ने कहा कि इस मुद्दे को शिकायत समिति के माध्यम से उठाया गया था। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सभी टीमों के सामूहिक प्रयास से समाधान तलाशा गया। उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टीज, स्थानीय किसानों और इस मुद्दे को सुलझाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस ने दबोचा रोहित गोदारा गैंग का शार्पशूटर, गुरुग्राम में फेंके थे ग्रेनेड

7,000 से अधिक निवासियों को फायदा

गोदरेज प्रॉपर्टीज की गीतिका त्रेहन ने कहा, ‘सरकार और प्रशासन के सही नेतृत्व से सेक्टर 85 लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो गया। यह नई 24 मीटर चौड़ी सड़क कनेक्टिविटी में काफी सुधार करेगी और सेक्टर तक सीधी पहुंच देकर 7,000 से अधिक निवासियों को फायदा पहुंचाएगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में नर्स के मर्डर का खुलासा; पति ने मायके में इंजेक्शन लगाकर मार डाला

निवासियों और वहां से गुजरने वालों को राहत

राइज ऑलवेज वेलफेयर सोसाइटी के विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) आरडी देशपांडे ने कहा, '24 मीटर सड़क खुलने से निवासियों और वहां से गुजरने वालों को राहत मिली है। मंत्री, जिला अधिकारियों और गोदरेज प्रॉपर्टीज को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह देखना सुखद है कि अधिकारी समस्याओं को सुन रहे हैं और उस पर कार्रवाई कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।