UP Election Prep BJP Names New Ghaziabad and Noida Unit Heads Ahead of Polls विधानसभा चुनाव की तैयारी, गाजियाबाद और नोएडा में महानगर और जिला कार्यसमितियों का ऐलान, Greater-noida Hindi News - Hindustan
More

विधानसभा चुनाव की तैयारी, गाजियाबाद और नोएडा में महानगर और जिला कार्यसमितियों का ऐलान

यह कार्यसमिति आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। बीजेपी इस नई समिति के जरिए संगठन को और मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की कोशिश करेगी।

Mon, 16 March 2026 10:51 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
विधानसभा चुनाव की तैयारी, गाजियाबाद और नोएडा में महानगर और जिला कार्यसमितियों का ऐलान

बीजेपी ने सोमवार को गाजियाबाद और नोएडा महानगर और जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह कार्यसमिति आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। बीजेपी इन नई समितियों के जरिए संगठन को और मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की कोशिश करेगी। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सुझाव के बाद की गई है।

गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति

गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को जगह दी गई है। गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति की सूची में महानगर उपाध्यक्ष पद के लिए 8 नामों को शामिल किया गया है, जिनमें बोबी त्यागी, रनिता सिंह, अमित रंजन, विनोद कसाना, महेंद्र यादव, राजन आर्य वाल्मीकि, भानु सिशोदिया, सचिन डेढा का नाम शामिल है। इसके अलावा, महानगर महामंत्री के लिए प्रदीप चौहान वाल्मीकि, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा और महानगर मंत्री के लिए प्रमिला रावत, ललित कश्यप, अनिता शर्मा, ज्योति चौहान, आशीष चौधरी, राम त्यागी, ऊषा चौधरी, प्रीती चंद्रा राय को जिम्मेदारी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलने जा रही अथॉरिटी की नई बिल्डिंग, नहीं काटने होंगे अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए नवनीत मित्तल, महानगर मीडिया संयोजक के लिए नीरज शर्मा और महानगर सह मीडिया संयोजक के लिए करण शर्मा और साक्षी नारंग को चुना गया है। महानगर सोशल मीडिया के लिए प्रहलाद दुआ, महानगर सह सोशल मीडिया संयोजक के लिए सोनू भाटी राजपूत, महानगर आईटी संयोजक के लिए पुष्पेंद्र गुप्ता और महानगर आईटी सह संयोजक के लिए सुषमा गंगवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोएडा महानगर जिला कार्यसमिति की भी घोषणा

पार्टी ने नोएडा महानगर जिला कार्यसमिति की भी घोषणा कर दी है। लिस्ट में बीजेपी के पुराने और सक्रिय नेताओं को जगह दी गई है। कार्यसमिति की सूची में 8 जिला उपाध्यक्षों को नियुक्त किया गया है, जिनमें महेश अवाना, डिंपल आनंद, विनोद शर्मा, संजय बाली, राजकुमार बंसल, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा और प्रमोद बहल शामिल हैं। इसके अलावा, तीन जिला महामंत्रियों को भी नियुक्त किया गया है, जिनमें चंदगीराम यादव, अमित त्यागी और ओमवीर अवाना को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद के लिए प्रज्ञा पाठक शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, हरिओम जाटव, पंकज झा, बबलू यादव, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत और मनीष बाल्मीकि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के इस एरिया में 12 एकड़ में बन रहा घना जंगल, लगाए जा रहे 1 लाख पौधे

गाजियाबाद जिला कार्यसमिति

गाजियाबाद जिला कार्यसमिति में बीजेपी के वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन मित्तल, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, अमित चौधरी, डीडी यादव, राज कुमार चौधरी, आकाश गौतम और सुनील निठोरा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामकुमार त्यागी, पवन सोम और देवेंद्र चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री पद के लिए जितेंद्र दौसा, सुधा जाटव, डॉ सीमा सैनी, कृष्ण बंसल, वीरेंद्र यादव, रुद्रागिनी गिरी, तीसा गोस्वामी और मनीष डागर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन जायसवाल को नियुक्त किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप में ब्रह्येश तिवारी और सह जिला मीडिया प्रभारी के पद पर जयवीर सिंह को जिम्मेदारी मिली है। पिंकी चौधरी को जिला संयोजक सोशल मीडिया और देवराज शर्मा को जिला संयोजक आईटी नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK ही नहीं UK-मलेशिया तक फैला था जासूसी का जाल, 8 हजार में बिकते थे देश के राज

गौतमबुद्धनगर जिला कार्यसमिति

गौतमबुद्धनगर जिला कार्यसमिति में कुल 69 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें से 50 सामान्य सदस्य और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। चार सदस्यों के नाम अभी रिक्त रखे गए हैं। इस कार्यसमिति में भी पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी की सुझाव के बाद की गई है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी की सुझाव के बाद की गई है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी की सुझाव के बाद की गई है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी की सुझाव के बाद की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।