greater noida west society hikes maintenance charges by 40 percent residents protest ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी ने बढ़ाया 40% मेंटेनेंस चार्ज; सड़क पर उतरे लोग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी ने बढ़ाया 40% मेंटेनेंस चार्ज; सड़क पर उतरे लोग

ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में बिना मूलभूत सुविधाएं दिए मेंटेनेंस चार्ज 40 फीसदी बढ़ाने पर निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। निवासियों ने चेतावनी दी है कि शुल्क वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा।

Mon, 8 June 2026 04:20 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी ने बढ़ाया 40% मेंटेनेंस चार्ज; सड़क पर उतरे लोग

ग्रेटर नोएडा पश्चिम की एक पॉश सोसाइटी में बिना सहमति और सुविधाएं सुधारे मेंटेनेंस चार्ज में भारी भरकम बढ़ोतरी करने पर निवासी भड़क गए। सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। निवासियों का आरोप है कि पुरानी समस्याओं को सुलझाए बिना उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बैठक कराई। निवासियों का कहना है कि चार्ज बढ़ोतरी को वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रेटर नोएडा पश्चिम में सैकड़ों सोसाइटीवासियों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और फैसिलिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि बिना उनकी सहमति और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराए मेंटेनेंस चार्ज में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क 89 पैसे प्रति वर्ग फुट बढ़ा दिया गया है। उनका कहना है कि पहले से ही कई मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें बनी हुई हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रबंधन ने शुल्क बढ़ाकर निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सोसाइटी परिसर में एकत्र हुए और फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की।

पुलिस ने कराई बैठक लेकिन नहीं निकला समाधान

निवासियों का प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निवासियों और फैसिलिटी प्रबंधन के बीच बैठक कराई गई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। हालांकि बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2300 खरीदारों को राहत, ग्रेटर नोएडा में दो प्रोजेक्ट का काम दोबारा शुरू होगा

बढ़ा हुआ मेंटेनेंस शुल्क वापस लें, जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बढ़ा हुआ मेंटेनेंस शुल्क वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि सुविधाओं में सुधार और पारदर्शिता के बिना किसी भी प्रकार की शुल्क में बढ़ोतरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा की ये 15 सड़कें होंगी चौड़ी, 2-2 लेन जोड़ने की तैयारी; टेंडर जारी

आर-पार की लड़ाई का ऐलान

पूरे मामले को लेकर सोसाइटी में तनाव का माहौल बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि बिल्डर और प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अब सभी लोग एकजुट हो चुके हैं और अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। यह मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, हिंडन नदी पर पुल बनकर तैयार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।