Hindon River bridge ready to connect Noida and Greater Noida नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, हिंडन नदी पर पुल बनकर तैयार, ये होगा रूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, हिंडन नदी पर पुल बनकर तैयार, ये होगा रूट

नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जल्द ही नई कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इसके लिए हिंडन नदी पर बनने वाले पुल का काम अब लगभग पूरा हो गया है। हालांकि, लोगों को इसका फायदा लेने के लिए करीब छह महीने का और इंतजार करना पड़ेगा।

Sun, 31 May 2026 08:35 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा/गाजियाबाद
share
नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, हिंडन नदी पर पुल बनकर तैयार, ये होगा रूट

नोएडा के सेक्टर-146 से ग्रेटर नोएडा के एलजी गोलचक्कर को जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर बनने वाले पुल का काम अब लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का ही काम बाकी बचा है। प्राधिकरण पुल को जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क का काम भी 15 जून तक पूरा कर लेगा। हालांकि, लोगों को इस नई कनेक्टिविटी का फायदा लेने के लिए करीब छह महीने का और इंतजार करना पड़ेगा।

200 मीटर लंबा है छह लेन का पुल

हिंडन पर पुल बनाने का काम यूपी सेतु निगम की ओर से किया जा रहा है। जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर सड़क बनाने का काम दोनों प्राधिकरण कर रहे हैं। सेक्टर-146 के सामने बन रहे हिंडन पुल का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था। बीच में कई कारणों से बंद रहा। करीब डेढ साल पहले सेतु निगम ने दोबारा से काम शुरू किया। यह पुल करीब 200 मीटर लंबा और छह लेन का बनाया जा रहा है। अब पुल बनने के बाद सेत निगम की ओर ही पुल की रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के 19 रिहायशी सेक्टर हुए और ज्यादा महंगे, जानें अब कितने बढ़े रेट

15 दिन में पूरा हो जाएगा बाकी का काम

हिंडन पुल से सेक्टर-146 के सामने से नोएडा की तरफ सेक्टर-145 की 45 मीटर रोड तक 810 मीटर की एप्रोच रोड का निर्माण नोएडा अपने क्षेत्र में करवा रहा है। यह काम 10 फरवरी 2024 को शुरू हुआ। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सड़क को पुल से जोड़ने से संबंधित करीब 90 प्रतिशत काम हो गया है। बचा काम भी करीब 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना की निर्माण लागत करीब 32 करोड़ रुपये है।

छह महीने का इंतजार

सेतु निगम ने हिंडन पर पुल बना दिया। नोएडा भी सड़क बनाने समेत अन्य काम 15-20 दिन में पूरा कर लेगा। अभी ग्रेटर नोएडा की ओर जमीन संबंधी दिक्कत होने से लोगों को सुविधा लेने के लिए इंतजार करना होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी दिसंबर तक काम पूरा होने की बात कह रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में 60 मीटर चौड़े पेरिफेरल रोड का कितना बचा काम? इन जगहों तक जाना होगा आसान

जमीन अधिग्रहण न होने से दिक्कत

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर नॉलेज पार्क-3 से हिंडन पुल तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। इसका अब तक लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हिंडन पुल और पुस्ता के बीच कुछ खसरा नंबर की जमीन अभी अधिग्रहित नहीं की जा सकी है। इस वजह में काम करने में दिक्कत आ रही है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि परियोजना में आ रही जमीन को खरीदने के लिए किसानों से बात चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो एक्सप्रेसवे से जुडे़गी ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर चौड़ी सड़क, ये होगा रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।