Greater Noida west metro train route issue raised in parliament by BJP Rajya Sabha MP Surendra Singh Nagar ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ट्रेन चलाने का मुद्दा संसद में गूंजा, BJP सांसद ने उठाई मांग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ट्रेन चलाने का मुद्दा संसद में गूंजा, BJP सांसद ने उठाई मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट पर मेट्रो का काम शुरू होने में फिर अड़चन आ गई है। इसका टेंडर अब तक जारी नहीं हो पाया है। इसका खुलासा शुक्रवार को संसद में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर के भाषण से हुआ।  

Sat, 14 March 2026 08:56 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो ट्रेन चलाने का मुद्दा संसद में गूंजा, BJP सांसद ने उठाई मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट पर मेट्रो का काम शुरू होने में फिर अड़चन आ गई है। इसका टेंडर अब तक जारी नहीं हो पाया है। इसका खुलासा शुक्रवार को संसद में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर के भाषण से हुआ। सांसद ने सरकार के आवास और शहरी मंत्री से आग्रह किया है कि इस रूट पर मेट्रो की आवश्यकता सबसे अधिक है, जिसे शीघ्र मंजूरी देकर टेंडर जारी कराया जाए और इसका निर्माण शुरू हो।

राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर ने सदन में कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट देश का सबसे तेजी से विकसित हो रहा आवासीय क्षेत्र है, बड़ी संख्या में लोग यहां पर निवास करते हैं और यहां से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली आदि स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। सार्वजनिक परिवहन की समुचित व्यवस्था न होने से यहां पर उनकी परेशानी बढ़ी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो वेस्ट को जाम फ्री करने को 5 सड़कें होंगी चौड़ी,गौड़ चौक अंडरपास 65% तैयार

सार्जवजनिक परिवहन की कमी से ही यहां पर प्रदूषण और जाम की समस्या भी बढ़ी हुई है। यहां पर सेक्टर 142 से बॉटोनिक्ल गार्डन, डिपो से बोड़ाकी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट, इन तीनों ही परियोजनाओं का टेंडर एक साथ प्रस्तावित किया गया था। उनकी जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर मेट्रो का टेंडर जारी नहीं हो पा रहा है, क्योकि इस रूट को अब तक केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इसकी वजह से यह टेंडर रोक दिया है।

बढ़ता जा रहा इंतजार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू लाइन 2009 में जब नोएडा में सिटी सेंटर तक पहुंची थी। उसके बाद दावे किए गए थे कि मेट्रो सेक्टर-71 होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट को भी जोड़ेगी। इसी दावे के साथ यहां पर अनेक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट आए थे। फिर नोएडा मेट्रो की परियोजना आई तो चर्चा शुरू हुई कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ नोएडा मेट्रो की लाइन जाएगी, लेकिन इन दोनों लाइनों की दिशा बदल गई और इलाका मेट्रो की रेस में पीछे रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में चौड़ी हो रही 2 KM लंबी यह सड़क, दोनों साइड बनेंगी एक-एक नई लेन

तीनों रूट पर एक साथ काम शुरू कराने की थी तैयारी

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार की तीनों परियोजना ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़की रेलवे स्टेशन (2.6 किलोमीटर), सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन (11.56 किलोमीटर) और सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 (7.5 किलोमीटर) तक विस्तार का शिलान्यास अप्रैल माह में एक साथ कराने की तैयारी प्राधिकरण ने की थी। दो रूट को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है। तीसरा रूट सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक्वा विस्तार का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस रूट की डिटेल ड्राइंग डिजाइन तैयार किया जाएगा।

सुरेंद्र नागर, राज्यसभा सांसद, ''ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट पर मेट्रो का संचालन जरूरी है। इस रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू होने से यातायात का दबाव कम होगा और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के साथ अन्य दो रूटों को जल्द मंजूरी मिलेगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में बनेगा नया एलिवेटेड रोड; दिल्ली टू यमुना एक्सप्रेसवे तक भरेंगे फर्राटा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।