लड़के की बेरोजगारी पर होता था झगड़ा… ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाई फांसी
Greater Noida murder-suicide case: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका की लाश बरामद हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों लिवइन रिलेशन में रह रहे थे। मगर लोगों के ये बता रखा था कि वो पति-पत्नी हैं।

Greater Noida murder-suicide case: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका की लाश बरामद हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों लिवइन रिलेशन में रह रहे थे। मगर लोगों के ये बता रखा था कि वो पति-पत्नी हैं। शुरूआती जानकारी में पता चला है कि प्रेमी ने प्रेमिका का मर्डर किया, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
प्रेमी फंदे से लटका, प्रेमिका फर्श पर पड़ी थी
नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक देवरिया का रहने वाला 28 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराए के मकान में रहता था। बुधवार की रात एक बंद कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर गुड्डू का शव फंदे से लटका मिला, जबकि ज्योति का शव फर्श पर पड़ा था।
प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी ज्योति
बताया जा रहा है ज्योति एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हाउस कीपिंग का काम करती थी। लेकिन, वो बीते 20 दिनों से हॉस्पिटल नहीं गई थी। वहीं, गुड्डू कुछ काम नहीं करता था। दो दिन से लोगों ने इन्हें नहीं देखा था। यह दोनों देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और करीब 3 वर्ष पहले या किराए पर रहने आए थे।
गुड्डू की बेरोजगारी पर होता था झगड़ा
पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े की मुख्य वजह थी- गुड्डू का बेरोजगार होना। ज्योति नौकरी करती थी, लेकिन जब उसने भी काम छोड़ दिया तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया, जिससे उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी झगड़े के चलते हत्या और आत्महत्या की वारदात को अंजाम दी गई है।
इस मामले पर क्या बोली पुलिस
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि एक कमरे से बदबू आ रही है। उसके बाद हम मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी है। आगे की जांच जारी है।




साइन इन