A 65-year-old woman died after falling from the 29th floor in Ghaziabad गाजियाबाद में 29वीं मंजिल से नीचे गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत, कार की छत पर मिली लाश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में 29वीं मंजिल से नीचे गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत, कार की छत पर मिली लाश

Ghaziabad News: महिला की उम्र 65 साल बताई जा रही है। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रह रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, देर रात महिला 29वीं मंजिल से सीधा कार की छत पर गिरी थी।

Wed, 22 April 2026 02:31 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, डॉ महकार
share
गाजियाबाद में 29वीं मंजिल से नीचे गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत, कार की छत पर मिली लाश

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से 29 वीं मंजिल से गिरकर एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 65 साल बताई जा रही है। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रह रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, देर रात महिला 29वीं मंजिल से सीधा कार की छत पर गिरी थी।

शादी की सालगिरह मनाने आईं थीं बेटी के घर

ये घटना इंदिरापुरम के अहिंसाखंड स्थित ट्राइन टावर सोसाइटी की बताई जा रही है। यहां वसुंधरा सेक्टर 15 निवासी फूलमती की मौत हुई है। घटना रात करीब 3 बजे घटी है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने बेटे के साथ वसुंधरा सेक्टर 15 में रहती थीं। लेकिन बीती 19 अप्रैल को बेटी की शादी की सालगिरह थी, जिसे मनाने के लिए वो बेटी के घर ट्रायन टावर सोसायटी आई हुई थीं। लेकिन अब इस हादसे ने दोनों परिवारों को हिलाकर रख दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेरे कक्का को भारत है का? लाहौर खिसक लें...; लेंसकार्ट विवाद पर बाबा बागेश्वर
ये भी पढ़ें:लाहौर से दिल्ली तक, कैसे बना दिल्ली हाई कोर्ट? 1966 की कहानी जो कम लोग जानते हैं

परिवार ने पोस्टमार्टम से किया था इंकार, फिर…

जानकारी के मुताबिक, वह 29 वीं मंजिल से नीचे सीधा कार पर गिरी थीं। तेज आवाज के चलते सिक्योरिटी गार्ड अलर्ट मोड में आए और उन्होंने इस आवाज के होने की वजह जाननी चाही, तो बुजुर्ग महिला को कार की छत पर पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस और परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। हालांकि समझाने के बाद वह मान गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।