Servant accused of murdering IRS officer's daughter arrested in Delhi दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार, सामने आया CCTV वीडियो, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार, सामने आया CCTV वीडियो

IRS officer daughter murder: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी के हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में पुलिस को घर में करीब दो महीने पहले रखे गए नौकर पर शक था, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी वीडियो भी लगी है, जिसमें उसे गुजरते हुए देखा जा सकता है।

Wed, 22 April 2026 08:17 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार, सामने आया CCTV वीडियो

IRS officer daughter murder: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी के हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में पुलिस को घर में करीब दो महीने पहले रखे गए नौकर पर शक था, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी वीडियो भी लगी है, जिसमें उसे गुजरते हुए देखा जा सकता है। शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि घर के नौकर को कुछ समय पहले निकाल दिया गया था। परिजनों और पुलिस को शक है कि उसने बदला लेने की नीयत से हत्या को अंजाम किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

रेप के बाद चार्जर से गला घोंटने की आशंका

मृतका की उम्र करीब 21 साल के आसपास है। उसके गले पर निशान होने और पास में मोबाइल चार्जर होने के कारण इसके तार से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। यह शक जताया जा रहा है कि लड़की के साथ सेक्सुअल असॉल्ट किया गया होगा। हालांकि पुलिस की तरफ से अब तक इसपर कोई डिटेल मुहैया नहीं कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

आरोपी नौकर का CCTV वीडियो आया सामने

दिल्ली पुलिस को आज सुबह 9 बजे के आसपास एक कॉल मिली, जो उसके परिजनों की तरफ से की गई थी। उन्होंने हत्या का आरोप पुराने नौकर पर लगाया है। आरोपी नौकर आज सुबह उनके घर पहुंचा था, जिसे एक महीना पहले निकाल दिया गया था। आरोपी नौकर का नाम राकेश मीणा है। वह राजस्थान का रहने वाला है। घटना के बाद उसे एक सीसीटीवी में देखा गया, जिसमें वह सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने पीली रंग की शर्ट पहन रखी है। वह वीडियो में किसी से फोन पर किसी से बात करता हुआ दिखाई देता है।

UPSC की तैयारी कर रही थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, मृतका के पिता 1997 बैच के IRS कस्टम अधिकारी हैं। ये घटना ईस्ट ऑफ कैलाश में हुई है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई थी। पढ़ाई के बाद से वह UPSC की तैयारी कर रही थी, मगर इससे पहले इतनी बड़ी वारदात हो गई, जिसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी नौकर से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।