Grandson carried 51 litres of Ganga water on his broken shoulder to fulfill grandfather's wish, grandson dies दादा की इच्छा के लिए टूटे कंधे से उठाया 51 लीटर गंगाजल वाला कांवड़, रुला देगी पोते के मौत की कहानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दादा की इच्छा के लिए टूटे कंधे से उठाया 51 लीटर गंगाजल वाला कांवड़, रुला देगी पोते के मौत की कहानी

इस बीच लगातार होते असहनीय दर्द को पेनकिलर खाकर झेलते रहे। आखिर में गांव आकर मामला इतना गंभीर हुआ कि उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना हरियाणा के सोनीपत जिले की है। आखिर दादा की इच्छा क्या थी?

Mon, 28 July 2025 01:17 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सोनीपत
share
दादा की इच्छा के लिए टूटे कंधे से उठाया 51 लीटर गंगाजल वाला कांवड़, रुला देगी पोते के मौत की कहानी

20 साल के जतिन राठी अपने 85 साल के दादा की इच्छा पूरी करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गांव आए, लेकिन बीच रास्ते में उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया। टूटे कंधे पर 51 लीटर गंगाजल रखकर कांवड़ यात्रा पूरी करी। इस बीच लगातार होते असहनीय दर्द को पेनकिलर खाकर झेलते रहे। आखिर में गांव आकर मामला इतना गंभीर हुआ कि उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना हरियाणा के सोनीपत जिले की है। आखिर दादा की इच्छा क्या थी?

दादा की इच्छा क्या थी?

जतिन राठी के दादा का नाम अतर सिंह है। वह सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। 85 साल के दादा की इच्छा थी कि वह गंगाजल से स्नान करें। इसी इच्छा को पूरी करने के लिए जतिन हरिद्वार गया और वहां से 51 लीटर जल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू करी, लेकिन सब अच्छा नहीं बीता। लगातार अधिक वजन उठाने के चलते जतिन के कंधे की मांसपेशियां खिच गईं और कंधा फ्रैक्चर हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 विभागों पर दिल्ली जल बोर्ड का 63019 करोड़ का पानी बिल बकाया, किसका-कितना उधार
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने नवीन खाती समेत 3 गैंगस्टर किए गिरफ्तार, कितने हथियार बरामद हुए?

फ्रैक्चर कंधा, गंगाजल और पेनकिलर

लगातार हो रहे असहनीय दर्द और घर पहुंचने में समय के चलते जतिन ने पेनकिलर दवाएं खाना शुरू कर दीं। इस तरह उसने बिना रुके अपनी कांवड़ यात्रा को जारी रखा और कंधे पर प्लास्टर चढ़ाकर गांव पहुंचा। शिवरात्री के दिन जलाभिषेक किया और बाबा की इच्छा पूरी की, लेकिन फिर उसकी तबियत खराब होने लगी।

किडनी लिवर में संक्रमण और होनहार की मौत

सोनीपत में अस्पताल में दिखाया गया तो पता चला कि उसके किडनी और लिवर गंभीर संक्रमण की स्थिति में पहुंच गए हैं। आनन-फानन में उसे पानीपत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने 20 साल के जवान बेटे को खो दिया। गांव-समाज में शोक का माहौल है। घरवालों ने बताया कि बेटे ने 12वीं के बाद IELTS की परीक्षा पास की थी और विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मगर सारे सपने पूरे होने से पहले ही मिट्टी में मिल गए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।