Good News for farmers who gave land for Yamuna Expressway will be exempted from toll tax किसानों की बल्ले-बल्ले! यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वालों को टोल टैक्स से मिलेगी छूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

किसानों की बल्ले-बल्ले! यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वालों को टोल टैक्स से मिलेगी छूट

यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीनें देने वाले किसानों और उनके बेटों को जेवर टोल प्लाजा तक टोल टैक्स से छूट मिलेगी। इस छूट का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने पहचान पत्र और गाड़ी की आरसी जैसे कई जरूरी कागज जमा कराने होंगे।

Mon, 15 June 2026 01:23 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
किसानों की बल्ले-बल्ले! यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वालों को टोल टैक्स से मिलेगी छूट

किसानों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले जेवर के किसान अब टोल फ्री यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए सात गांवों में अभियान चलाया गया। वहीं, 40 किलोमीटर के मध्य भूमि देने वाले किसानों के दस्तावेज जमा किए गए।

यमुना एक्सप्रेसवे के सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि ऐसे किसान और भूस्वामियों को फॉर्म संख्या-11, मतदाता पहचान पत्र, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर एवं वर्तमान पते की कॉपी जमा कराने के लिए कहा गया था। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जून है। यह दस्तावेज किसानों को जेवर टोल प्लाजा स्थित परियोजना कार्यालय में देने होंगे।

जेवर तक सफर के लिए नहीं देना होगा टोल टैक्स

एक्सप्रेसवे प्रबंधन की टीम ने रविवार को किसानों के रियायती पास बनाने के लिए रोनीजा, नीलोनी मिर्जापुर, अच्छेजा, रीलखा, सलारपुर, भाईपुर ब्राह्मण आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। अब से जिस किसान ने एक्सप्रेसवे के लिए जमीन दी है, उसके और उसके बेटों के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ियों को जेवर तक सफर करने के लिए कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा।

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के परी चौक से आगरा तक बने इस 165 किलोमीटर लंबे 6 लेन यमुना एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के किसान और उनके परिवार काफी लंबे समय से अपने लिए टोल टैक्स से छूट की मांग कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे पर 13 सालों में टोल टैक्स 41% बढ़ा, सुविधाएं अब भी नाकाफी

रोजगार न मिलने पर प्रदर्शन किया

वहीं, नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले युवा स्थाई नौकरी न मिलने से निराश हैं। वे दो दिनों से एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी युवाओं ने प्रदर्शन कर स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

युवाओं ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 14 गांवों के 335 युवाओं को स्थायी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिल पाई है। नायल ने एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले युवाओं को रोजगार देने के लिए पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर 180 से अधिक युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। युवाओं का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आजतक उन्हें ऑफर लेटर नहीं मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा तक 37 KM लिंक रोड मंजूर, सफर सिर्फ 45 मिनट में

पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलेगा नोएडा एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में कई बार यह कह चुके हैं कि नोएडा एयरपोर्ट पूरे प्रदेश के लिए ग्रोथ इंजन साबित होगा। इससे न सिर्फ गौतमबुद्धनगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को फायदा होगा। इससे राज्य का व्यापार भी आगे बढ़ेगा। एयरपोर्ट बनने से गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़ तथा हरियाणा के जिलों में अनेक अहम परियोजनाएं आई हैं। गौतमबुद्धनगर जिले में सबसे अधिक निवेश का प्रमुख कारण यह एयरपोर्ट ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-यमुना एक्सप्रेसवे के बीच बनेगा 10 लेन का एक्सप्रेसवे,15 दिन में होगा सर्वे
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।