GMDA town planners found flaws on 7 main roads in Gurugram GMDA के टाउन प्लानर्स को गुरुग्राम की 7 मुख्य सड़कों पर मिलीं खामियां, Ncr Hindi News - Hindustan
More

GMDA के टाउन प्लानर्स को गुरुग्राम की 7 मुख्य सड़कों पर मिलीं खामियां

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के नगर योजनाकारों को मिलेनियम सिटी की सात मुख्य सड़कों पर निरीक्षण में खामियां मिलीं हैं। इन खामियों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनकी तरफ से यातायात सफर को सुरक्षित करने के लिए सुझाव दिए हैं।

Tue, 3 Feb 2026 07:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, दीपक आहूजा
share
GMDA के टाउन प्लानर्स को गुरुग्राम की 7 मुख्य सड़कों पर मिलीं खामियां

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के नगर योजनाकारों को मिलेनियम सिटी की सात मुख्य सड़कों पर निरीक्षण में खामियां मिलीं हैं। इन खामियों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनकी तरफ से यातायात सफर को सुरक्षित करने के लिए सुझाव दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने कार्यकारी अभियंताओं को इन खामियों को दूर करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने वरिष्ठ नगर योजनाकार वेद प्रकाश सहरावत, धर्मबीर खत्री और जिला नगर योजनाकार प्रेरणा सिहाग को आदेश जारी किए हैं कि वे सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-115 तक की सभी मुख्य सड़कों का निरीक्षण करें। हर सप्ताह में दो सड़कों के बारे में जानकारी दी जाए कि उनमें क्या कमियां हैं और कैसे उन्हें दुरुस्त किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में अंबेडकर चौक पर बनेगा 1 KM लंबा फ्लाईओवर, 37 करोड़ की आएगी लागत

हरित क्षेत्र और फुटपाथ पर कब्जा

वरिष्ठ नगर योजनाकार धर्मबीर खत्री ने सेक्टर-38-39 और सेक्टर-46-47 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि हरित क्षेत्र और फुटपाथ पर कब्जा है। कई जगहों पर हरित क्षेत्र और फुटपाथ क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। फुटपाथ पर अवैध रूप से वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। सड़कों पर अवैध कट बने हुए हैं, जिनकी वजह से हादसा होने का खतरा रहता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सेक्टर-46 और 47 की मुख्य सड़क से बख्तावर चौक की तरफ की मुख्य सड़क को ट्रैफिक पुलिस ने बंद किया हुआ है। ऐसे में वापस मुड़ने के लिए यू-टर्न की जरूरत है। चौराहे के चारों तरफ स्लिप रोड को बेहतर बनाने की जरूरत है। मौजूदा स्लिप रोड को थोड़ी दूरी से बनाया जाए, जिससे वाहन जाम में नहीं फंसे।

कई जगहों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त

जिला नगर योजनाकार प्रेरणा सिहाग ने सेक्टर-81-82 और सेक्टर-81ए-82ए का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सर्विस रोड और हरित क्षेत्र में अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग की जाती है। हरित क्षेत्र, सर्विस रोड और फुटपाथ बहुत ज्यादा बदहाल अवस्था में हैं। कई जगहों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त है। कई जगह पर सर्विस रोड का निर्माण नहीं हुआ है। हरित क्षेत्र में अवैध रूप से ढाबे, खोखे लगे हुए हैं। आवारा पशु सर्विस रोड पर बैठे रहते हैं। अवैध रूप से दुकानों का निर्माण हो गया है। स्लिप रोड का डिजाइन सही नहीं है। बता दें कि यह रोड दिल्ली-जयपुर हाईवे से मिलती है। उन्होंने इन दिक्कतों को दूर करने का आग्रह अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में किया है। उन्होंने पूरे हरित क्षेत्र, सर्विस रोड और फुटपाथ का गहनता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन तीनों के पुन: निर्माण की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में सुविधा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में ग्रामीण क्षेत्र के 25 लिंक रोड होंगे चौड़े, 6 फीट और बढ़ेगी चौड़ाई

सूचना पट्ट का सुझाव दिया

वरिष्ठ नगर योजनाकार वेदप्रकाश सहरावत ने सेक्टर-58 की बाहरी सड़क के अलावा सेक्टर-58-59 और सेक्टर-58-61 की मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने चौक चौराहों को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और सूचना पट्ट लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि हरित क्षेत्र में मलबा पड़ा हुआ है। ढाबे और खोखे बने हैं। सर्विस रोड क्षतिग्रस्त है। स्लिप रोड के निर्माण की जरूरत है। बरसाती नाले गंदगी से अटे हैं।

सर्विस रोड बनाने की तैयारी

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से मिलेनियम सिटी की छह मुख्य सड़कों पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सर्विस रोड के निर्माण की योजना तैयार की है।

विश्वजीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए, ''तीनों नगर योजनाकारों ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सड़कों पर यातायात को सुरक्षित बनाया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के सोहना में बनेगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, NCR में बढ़ेंगे जॉब-रोजगार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।