Girl kidnapped and gang-raped in Sonipat, 1 arrested, 2 absconding NCR में जबरन शराब पिलाकर लड़की का किया गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने किया था किडनैप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

NCR में जबरन शराब पिलाकर लड़की का किया गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने किया था किडनैप

दिल्ली एनसीआर के सोनीपत में तीन लड़कों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से 1 को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 2 अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Sun, 18 Jan 2026 08:51 PMRatan Gupta पीटीआई, सोनीपत
share
NCR में जबरन शराब पिलाकर लड़की का किया गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने किया था किडनैप

दिल्ली NCR के सोनीपत जिले में 19 साल की लड़की के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, तीन युवकों ने घर छोड़ने का झांसा देकर लड़की को कार में बैठाया और बाद में उसे एक सुनसान जगह ले जाकर हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया

पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 जनवरी की है। पीड़िता सोनीपत के आईटीआई चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी उसके गांव का ही एक लड़का दो अन्य साथियों के साथ कार में वहां पहुंचा और उसे घर छोड़ने की बात कही। लड़की ने उन पर भरोसा कर लिया और कार में बैठ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR बना गैस चैंबर, AQI पहुंचा 440 पार, सबसे प्रदूषित शहर कौन?
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में एक्सीडेंट में उजड़ गया परिवार; मां-पिता, बेटे की मौत, अन्य घायल

जबरन शराब पिलाकर किया गैंगरेप

रास्ते में आरोपियों ने एक ठेके से शराब खरीदी और कार में ही शराब पी। इसके बाद लड़कों ने कार को एक सुनसान जगह की तरफ मोड़ दिया, जहां ले जाकर लड़की को पहले जबरन शराब पिलाई और उसके साथ गैंग रेप किया। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।

बहालगढ़ थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसी दिन मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) और धारा 3(5) (सामान्य मंशा में किया गया अपराध) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

1 आरोपी गिरफ्तार, 2 को पकड़ना बाकी

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, बाकी दो आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।