A truck hits a family riding a bike in Ghaziabad; parents and son killed, another child injured. गाजियाबाद में बाइक सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर; मां-पिता, बेटे की मौत, दूसरा बच्चा घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बाइक सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर; मां-पिता, बेटे की मौत, दूसरा बच्चा घायल

हादसे में बाइक सवार दंपति व उनके एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sun, 18 Jan 2026 06:01 PMहिन्दुस्तान टीम डॉ महकार, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में बाइक सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर; मां-पिता, बेटे की मौत, दूसरा बच्चा घायल

गाजियाबाद के टीला मोड़ थानाक्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति व उनके एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी में सामने आया है कि दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाला परिवार बाइक से लोनी की तरफ जा रहा था। कोयल एंक्लेव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक गिरने से इस पर सवार चारों लोग गिर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में देर रात चलीं गोलियां, मुठभेड़ के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार; ऐसे करते थे लूट
ये भी पढ़ें:मैंने देखा वो तड़प रहा था…, इंजीनियर को बचाने पानी में कूदा डिलीवरी एजेंट, फिर?

37 साल के ललित, 34 साल की पिंकी और 10 साल के बच्चे की ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से तुरंत मौत हो गई। जबकि सात वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत होने से परिवार उजड़ गया। हादसा एचपी गैस के एलपीजी सिलेंडर ले जाने वाले ट्रक से हुआ, जिसका चालक फरार हो गया।

चालक की पहचान की जा रही

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायल बच्चा एमएमजी अस्पताल में भर्ती है। ट्रक नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास कर रहे हैं। हादसे की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।