सूर्या के हत्यारे के एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन, 3 गिरफ्तार; ‘ईद पर बकरा हलाल होते देखा है…’ कह मारा डाला था
तक सूर्य प्रताप का शव घर पर आने के दौरान भी काफी भीड़ और पुलिसबल तैनात रहा। परिजन अंतिम संस्कार के लिए मना कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई (बकरीद) की शाम को 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान के बाद लोगों में गुस्सा है और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। हत्या के बाद खोड़ा स्थित नवनीत विहार कॉलोनी में भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। दोषियों के एनकाउंटर और उनके घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग की जा रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस बीच सूर्या का शव उसके घर पर पहुंच चुका है। मृतक सूर्य प्रताप का शव घर पर आने के दौरान भी काफी भीड़ और पुलिसबल तैनात रहा। परिजन अंतिम संस्कार के लिए मना कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। वहीं पुलिस ने सूर्या की हत्या आरोपी नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। नवाब मुख्य आरोपी असद का पिता है, जबकि बाकी दोनों असद के दोस्त हैं। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा दो अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
‘हत्यारा कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा’
वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा ‘हत्यारा कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’
क्या हुआ था सूर्या प्रताप के साथ?
मामले पर कई चश्मदीदों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उनका कहना है कि सूर्या को मौत के घाट उतारने से पहले आरोपियों ने सूर्या से पूछा था कि 'क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है।' इसके बाद सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। एक महिला चश्मदीद के मुताबिक, आरोपियों ने सूर्या को चाकू मारने के बाद चाकू घुमाकर निकाल लिया था जिससे उसकी आंतें भी बाहर आ गई थीं। वहीं आरोपी चाकू लेकर फरार हो गए थे।
'नौकरी की तलाश करके घर लौट रहा था'
सूर्या 11वीं कक्षा का छात्र था और परिवार का सहारा माना जाता था। सूर्या के पिता की पहली मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में मां, एक छोटा भाई और बहन है। एक चश्मदीद के मुताबिक, हत्या वाले दिन भी सूर्या नौकरी की तलाश करके घर लौट रहा था तभी उसे दूसरी गली में बुला लिया गया था और फिर हत्या को अंजाम दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन