Eid night murder in Delhi Jahangirpuri area following a dispute over a cigarette दिल्ली के जहांगीरपुरी में ईद की रात कत्ल, सिगरेट के चक्कर में अरबाज को चाकू से गोद डाला; 3 नाबालिग गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के जहांगीरपुरी में ईद की रात कत्ल, सिगरेट के चक्कर में अरबाज को चाकू से गोद डाला; 3 नाबालिग गिरफ्तार

आरोपी और मृतक पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। ये घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। अरबाज अपने घर के नजदीक ही था और उसका परिवार ईद का जश्न मना रहा था।

Fri, 29 May 2026 08:50 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली के जहांगीरपुरी में ईद की रात कत्ल, सिगरेट के चक्कर में अरबाज को चाकू से गोद डाला; 3 नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली में ईद वाली रात 26 वर्षीय शख्स की उसके घर के पास ही चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने इस हमले को जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक एरिया में रात करीब 11 बजे अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अरबाज के रूप में हुई है जो कि जहांगीरपुरी में ही एक ज्वैलरी की दुकान में काम करता था। आरोपी और मृतक पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। ये घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। अरबाज अपने घर के नजदीक ही था और उसका परिवार ईद का जश्न मना रहा था।

कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

पुलिस के मुताबिक, सिगरेट से जुड़े एक मामूली विवाद पर अरबाज और और एक समूह के बीच कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया जिससे उसे कई जगह गहरे जख्म हुए।'

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हुए अरबाज को आनन-फानन में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद, कानून व्यवस्था न बिगड़े ऐसे में इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब के लिए नहीं दी बाइक तो फूंक डाली! हाथ पर ‘CRIME’ टैटू वाले नाबालिग का बदला

मृतक के परिवार ने क्या कहा?

परिवार का कहना है कि अरबाज बेहद ही जिम्मेदार लड़का था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और घटना के वक्त मौजूद लोगों और स्थानीय स्तर प्राप्त जानकारियों के बाद तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मृतक के भाई मोहम्मद रिजवान ने बताया कि ‘वे मेरे भाई की बीते हफ्ते से ही हत्या करने की फिराक में थे। लड़ाई एक सिगरेट को लेकर शुरू हुई थी और जब उन्होंने भाई को गली में अकेला देखा तो उसे धक्का दिया और जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उसे चाकू से गोद दिया गया।’ भाई का दावा है कि इस हमले में 6 नाबालिग और और एक व्यस्क शामिल है। और व्यस्क कथित तौर पर दो साल पहले हुए एक मर्डर केस में भी शामिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुलसती दिल्ली को मिली बड़ी राहत, आज दोपहर बाद फिर से आंधी-बारिश के आसार!

10 मिनट में वापस आने का कहकर गया था

मृतक की मां ने बताया कि ‘उसने (मृतक) मुझसे कहा था कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगा, लेकिन उसे घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर चाकू गोदकर मार डाला गया। मैं अपने बेटे को कैसे वापस लाऊं? हमारी तो ईद ही खराब हो गई।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली: AC ब्लास्ट में जान गंवाने वाले पूर्व IAS के नाम दर्ज ये बड़ी उपलब्धियां

मृतक ने बड़े भाई को कर दिया था सूचित

वहीं मृतक अरबाज के बड़े भाई तौफिक ने बताया कि 'मेरे भाई ने मुझे कॉल कर बताया था कि कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया है और मुझे जल्दी से वहां आने के लिए कहा था। लेकिन जैसे ही मैं वहां पहुंचा वे उसे घेर चुके थे और हमला करना शुरू कर चुके थे। इस दौरान मैंने मुख्य आरोपी को पीछे खींचने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान दूसरे लड़के ने अरबाज पर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया। ये घटना रात करीब 11 बजे की है। इस हमले में 6-7 लोग शामिल थे।'

हत्या का केस दर्ज

वहीं पुलिस ने बताया है कि 'हमने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान, एक नाबालिग आरोपी की जानकारी के आधार पर हत्या में शामिल चाकू को बरामद कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।