ghaziabad news man arrested for shoot his neighbor due to census team guided by victim गाजियाबाद: जनगणना टीम को दिखाया घर का रास्ता तो भड़का पड़ोसी, सीने में मारी गोली, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद: जनगणना टीम को दिखाया घर का रास्ता तो भड़का पड़ोसी, सीने में मारी गोली

गाजियाबाद के मुरादनगर में जनगणना टीम को रास्ता दिखाने पर एक शख्स इस कदर भड़क गया कि उसने रास्ता दिखने वाले अपने पड़ोसी को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Sat, 23 May 2026 09:29 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, पीयूष खंडेलवाल, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद: जनगणना टीम को दिखाया घर का रास्ता तो भड़का पड़ोसी, सीने में मारी गोली

गाजियाबाद में शनिवार को एक 65 साल के शख्स ने पड़ोसी केवल इस बात पर गोली मार दी क्योंकि उसने एक जनगणना टीम को उसके घर का रास्ता दिखाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम रामपाल चौधरी है जो गाजियाबाद के दुहाई का रहने वाला है। वह आदर्श कॉलोनी में रहता है। घायल व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र त्यागी के रूप में हुई है। वीरेंद्र का इलाज मोदीनगर के एक अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित ने जनगणना टीम को दिखाया था रास्ता

मुरादनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) भास्कर वर्मा ने हिन्दुस्तान टाइम्स को वारदात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जनगणना कर्मचारियों की एक टीम आदर्श कॉलोनी पहुंची। टीम ने घरों तक पहुंचने में वीरेंद्र त्यागी से मदद मांगी। इस पर वीरेंद्र त्यागी ने टीम की मदद की। उन्होंने टीम को रामपाल चौधरी के घर तक का रास्ता दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को NRC वाले समझ ग्रामीणों ने बनाया बंधक

टीम के साथ की बदतमीजी, भगाया; बुलानी पड़ी पुलिस

बताया जाता है कि जब जनगणना करने वाले कर्मचारी रामपाल चौधरी के पहुंचे तो पूछताछ के दौरान उसने टीम के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। रामपाल चौधरी ने जनगणना टीम को घर से भगा दिया। इसके बाद जनगणना टीम ने मदद के लिए पुलिस बुला ली। इसके बाद एक पुलिस टीम रामपाल चौधरी के घर पहुंच गई। पुलिस टीम को रामपाल वहां नहीं मिला। पुलिस टीम के लौटने के बाद रामपाल चौधरी वापस लौटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Census 2026: जनगणना करने आई टीम से शख्स ने क्या मांग लिया, बुलानी पड़ी पुलिस

घर पहुंचकर सीने में मारी गोली

रामपाल को जब पता चला कि वीरेंद्र त्यागी ने ही जनगणना करने वाली टीम को उसके घर तक रास्ता दिखाया था। इससे वह आगबबूला हो गया। वह त्यागी के घर गया उसके सीने में गोली मार दी। गोलीबारी को अंजाम देने के बाद आरोपी रामपाल मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग रामपाल चौधरी को तुरंत मोदीनगर के एक अस्पताल ले गए। अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय आरोपी नशे में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Sheopur News: जनगणना कर्मचारी पर हमला, कुल्हाड़ी-लाठी से पीटा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।