Indian Railways to Operate Summer Special Trains from Delhi Relief for Passengers कई समर स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों की राह आसान होगी, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
More

कई समर स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों की राह आसान होगी

गाजियाबाद में रेलवे दिल्ली से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा, जिससे गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल से संचालित होंगी। ये ट्रेनें 21 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलेंगी।

Sat, 18 April 2026 10:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share
कई समर स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों की राह आसान होगी

गाजियाबाद, अमन वत्स। रेलवे दिल्ली से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बिहार की तरफ जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे गर्मी छुट्टी को देखते हुए दिल्ली से विभिन्न राज्यों के लिए कई समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच 04002/04001 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी। जबकि वापसी में दादर से यह ट्रेन मंगलवार को संचालित होगी। हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन रात को 11.45 बजे रवाना होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर–पटना समर स्पेशल ट्रेन, जानें दिन और समय

इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए 04028/04027 स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 15 मई तक हर शुक्रवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन शनिवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी। इसके अलावा 04030/04029 ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को आनंद विहार से और गुरुवार को मुजफ्फरपुर चलाई जाएगी। वहीं इसके अलावा 04088/04087 नई दिल्ली से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक रोजाना चलाई जाएगी। इन सभी ट्रेनों के चलने से गाजियाबाद के भी लोगों को राहत मिलेगी। खासकर ऐसे लोग जिनको अभी सीट नहीं मिल सकी है,उन्हें इन सभी ट्रेन से बड़ी राहत मिलेगी।वे दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़ सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद विहार से जोगबनी के लिए विशेष ट्रेन चलेगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।