Indian Railways Achieves Milestone with 300th Kavach-Equipped Locomotive Installation in Ghaziabad इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद ने 300 लोकोमोटिव पर कवच प्रणाली का कार्य पूरा किया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद ने 300 लोकोमोटिव पर कवच प्रणाली का कार्य पूरा किया

गाजियाबाद, संवाददाता। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद में भारतीय रेलवे

Thu, 21 May 2026 12:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share
इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद ने 300 लोकोमोटिव पर कवच प्रणाली का कार्य पूरा किया

गाजियाबाद, अमन वत्स्। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद में भारतीय रेलवे की सुरक्षा प्रणाली कवच के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शेड ने 16 मई 2026 को 300 वें कवच युक्त लोकोमोटिव पर इंस्टॉलेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। मेड इन इंडिया तकनीक पर आधारित कवच प्रणाली भारतीय रेलवे की अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। गाजियाबाद लोको शेड ने क्रमश :100 वें, 200 वें और अब 300 वें कवच लोको को रिकॉर्ड समय में तैयार कर अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। इसके अलावा शेड ने 10 सितंबर 2024 को लोको संख्या 30623/वैप-7 में मात्र एक दिन में कवच इंस्टॉलेशन कार्य पूरा कर पूरे भारतीय रेलवे में सबसे तेज इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड भी बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद ने 300 लोकोमोटिव पर कवच प्रणाली का कार्य पूरा किया

वहीं इसके अलावा विद्युत लोको शेड में कवच इंस्टॉलेशन के लिए सात प्रशिक्षण सत्रों का भी आयोजन किया गया। इसमें भारतीय रेलवे के 71 लोको शेड से कुल 309 अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कवच प्रणाली की तकनीकी जानकारी एवं इंस्टॉलेशन प्रक्रिया का आदान-प्रदान किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनपुर मंडल में प्रशिक्षण में कवच प्रणाली की दी गई जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेडआरयूसीसी बैठक में ‘कवच’ तकनीक छाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।