सोनपुर मंडल में प्रशिक्षण में कवच प्रणाली की दी गई जानकारी
सोनपुर मंडल ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए 'कवच' प्रणाली का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इस सत्र में अधिकारियों को प्रणाली की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। डीआरएम अमित सरन ने यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद रेल सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।

सोनपुर मंडल नई तकनीक को आत्मसात कर सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन की दिशा में अग्रसर सोनपुर। सोनपुर मंडल के संकेत एवं दूरसंचार विभाग द्वारा बुधवार की शाम “कवच” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “कवच” प्रणाली की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं, संचालन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों तथा वास्तविक परिस्थितियों में इसके उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह भी बताया गया कि किस प्रकार यह प्रणाली भविष्य में सुरक्षित रेल परिचालन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाएगी। डीआरएम अमित सरन ने बताया कि सोनपुर मंडल निरंतर तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम, समयबद्ध एवं भरोसेमंद रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में , अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मालूम हो कि “कवच” भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक उन्नत ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है, जिसका मुख्य उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा ट्रेन संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं संरक्षित बनाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन