Ghaziabad traffic jam cause and solution finding by these four govt departments गाजियाबाद में 4 सरकारी विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में 4 सरकारी विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम

गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान अब चार विभाग एक साथ मिलकर खोजेंगे। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने शहर में रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले लोगों को राहत दिलाने के लिए चार प्रमुख विभागों को संयुक्त रूप से शहर का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

Fri, 22 May 2026 02:55 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में 4 सरकारी विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम

गाजियाबाद शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या का हल अब चार विभाग मिलकर खोजेंगे। जिला प्रशासन इसके लिए अब एक व्यापक ऐक्शन प्लान तैयार करने में जुट गया है। प्रशासन का उद्देश्य केवल जाम वाले स्थानों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि वहां जाम लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान तैयार करना भी है।

शहर में रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले लोगों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने चार प्रमुख विभागों को संयुक्त रूप से शहर का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ट्रैफिक पुलिस शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस विभाग से शहर के प्रमुख जाम प्रभावित स्थानों की डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में इन 3 गांवों में बसेगी एयरोसिटी, लैंड पूलिंग से जमीन लेने का प्लान

पुलिस से मिलने वाली रिपोर्ट में जाम लगने का समय, कारण और ट्रैफिक दबाव जैसी जानकारियां शामिल होंगी। इसके आधार पर सभी विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे और सुधार की रणनीति तैयार करेंगे।

स्थायी समाधान पर फोकस

प्रशासन केवल अस्थायी व्यवस्था तक सीमित नहीं रहना चाहता। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर लगातार जाम लगता है, वहां दीर्घकालिक समाधान लागू किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर सड़कों का चौड़ीकरण, डिवाइडर में बदलाव, सर्विस रोड का निर्माण और वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जा सकते हैं। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाने की योजना भी तैयार की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि विभागों के समन्वय से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव है।

जाम लगने वाले स्थान चिह्नित होंगे

जिलाधिकारी का कहना है कि बिना जमीनी स्थिति समझे किसी भी समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसी वजह से प्रशासन ने सबसे पहले उन स्थानों को चिह्नित करने का निर्णय लिया है, जहां रोजाना या बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में बनेंगे 5 नए पुलिस थाने, इन स्थानों पर जमीन की पहचान

संयुक्त बैठक में बनेगी कार्ययोजना

प्रशासन इस माह के अंत तक सभी विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करेगा। बैठक में जाम के कारणों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी। अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर सड़कें संकरी होने, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और गलत तरीके से बने यू-टर्न के कारण यातायात प्रभावित होता है। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नलों का समन्वय, सड़क कट, निर्माण कार्य और बाजार क्षेत्रों में अनियंत्रित वाहन खड़े होने जैसी समस्याओं को भी गंभीरता से लिया जाएगा। प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर सुधार के सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं।

रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी, ''गाजियाबाद में पिछले कुछ वर्षों में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, लिंक रोड, मोहन नगर, राजनगर एक्सटेंशन, मेरठ तिराहा और घंटाघर जैसे क्षेत्रों में रोजाना लंबा जाम लगता है। समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिलेगी।''

रिपोर्ट - संजीव वर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में सड़कों के अवैध कटों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, यहां 15 रास्ते बंद
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।