गाजियाबाद में रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार तक 5 दिन बदलेंगे रास्ते, यहां होगा रूट डायवर्जन
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हिंडन पुल पर निर्माण कार्य के चलते रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार के बीच मंगलवार से अगलते पांच दिन तक तक सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हिंडन पुल पर निर्माण कार्य के चलते रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार के बीच मंगलवार से अगलते पांच दिन तक तक सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस अवधि में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्ग डायवर्जन की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा रोटरी गोल चक्कर से नागद्वार के बीच हिंडन नदी के पुल पर मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जाम की स्थिति से बचने के लिए इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में सोमवार को वाहनों की मार्ग परिवर्तन योजना जारी कर दी गई है।
मार्ग परिवर्तन 24 फरवरी की सुबह 10 बजे से शुरू होकर 28 फरवरी को कार्य समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन, दोपहिया और व्यावसायिक वाहन भी प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मौके पर अतिरिक्त यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि वैकल्पिक मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।
डीसीपी ट्रैफिक ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित मार्ग का प्रयोग न करें। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और जहां तक हो सके वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। वाहन चालकों वालों से अपील है कि वे संयम रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें उनके निर्देशों का पालन करें।
इन मार्गों से वाहन जा सकेंगे
● नागद्वार से रोटरी गोलचक्कर होते हुए एलिवेटेड रोड के जरिए दिल्ली जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अब सीधे रोटरी गोलचक्कर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन करहेड़ा कट से पुराना जीटी रोड होते हुए हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से रोटरी गोलचक्कर होकर एलिवेटेड मार्ग के जरिए दिल्ली की ओर जा सकेंगे।
● रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार होते हुए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन या अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहन अब नागद्वार की ओर नहीं मुड़ेंगे। उन्हें रोटरी गोलचक्कर से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन होते हुए पुराना जीटी रोड से करहेड़ा कट या मोहननगर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।
● दिल्ली की ओर से एलिवेटेड रोड के जरिए रोटरी गोलचक्कर पहुंचने के बाद नागद्वार जाने वाले वाहनों को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन सिटी फॉरेस्ट यूटर्न से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन होते हुए पुराना जीटी रोड और करहेड़ा कट या मोहननगर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।




साइन इन