गाजियाबाद में तीन बहनों ने कैसे किया सुसाइड? मिनट टू मिनट पूरी टाइम लाइन देखिए
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों की मौत के मामले में रूह कपा देने वाला खुलासा हुआ है। पिता चेतन के मुताबिक, जब तक वे कमरा खुलवा पाते, उनकी दो बेटियों ने उनकी आंखों के सामने ही 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को कमरे से परिवार की तस्वीरें और मोबाइल बरामद हुए हैं।
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार देर रात तीन बहनों की मौत के बाद सोसाइटी के लोग भी गमगीन हैं और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीन में से दो बेटियों ने उनके सामने ही नौवीं मंजिल से छलांग लगाई थी।
क्या हुआ था?
चेतन सोसाइटी में करीब तीन साल से रह रहे हैं। पहले आठ साल वह पास की ऑक्सी होम्ज सोसाइटी में रहते थे। दो बेडरूम के अलावा एक मंदिर वाला कमरा है, जिसकी बालकनी को उन्होंने अस्थायी निर्माण कराकर कमरे में ही शामिल किया हुआ है। बालकनी की ओर एल्युमीनियम की चादर लगाकर ढका है और इसमें एक गेट लगा था। यह गेट चार फीट की ऊंचाई पर है और गेट खराब होने के कारण अलग रखा हुआ है। तीनों ने यहीं से छलांग लगाई थी। चेतन ने लोगों को बताया कि रात में पत्नी सुजाता के जगाने के बाद वह गेट खुलवाने पहुंचे, लेकिन दरवाजा पीटते ही जोर से आवाज आई। उन्हें कुछ लत होने का अंदेशा था। दौड़कर बेडरूम पहुंचे, जिसकी खिड़की से झांकने पर बेटी प्राची और पाखी मंदिर वाले कमरे की उसी खुली हुई खिड़की पर दिखीं। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले दोनों ने छलांग लगा दी। उनके मुताबिक सबसे पहले बड़ी बेटी निशिका कूदी और उसके बाद पाखी और प्राची ने एक साथ छलांग लगाई।
कमरे में फोटो और मोबाइल मिला
चेतन के फोन पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो फर्श पर परिवार के कई फोटो मिले और मोबाइल रखा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों ने खुदकुशी के बारे में पहले से तय कर लिया था। अंतिम समय में सुसाइड नोट लिखा और परिवार के फोटो देखे। अंदेशा है कि तीनों ने अंतिम समय में वीडियो देखने के बाद मोबाइल फर्श पर रख दिया और दुनिया को अलविदा कह दिया।
मंगलवार रात 70 मिनट में कब-क्या हुआ?
- 1:35 बजे रात: बजे तीनों बेटियां पानी पीने की बात कहकर माँ के कमरे से दूसरे कमरे में गईं।
- 1:40 बजे: बेटियों ने कमरा अंदर से बंद किया। कमरा बंद करने की आवाज सुनकर मां कमरे के बाहर पहुंची।
- 1:45 बजे: बेटियों ने कमरा नहीं खोला तो दूसरे कमरे में सो रहे पिता को उठाया। 1.50 बजे पिता ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया।
- 1:55 बजे: पिता को कुछ नीचे गिरने की आवाज आई तो बराबर वाले कमरे की खिड़की से झांक कर देखा, एक बेटी नीचे गिरी हुई थी। दोनों बेटियां भी एक के बाद एक करके कूद गईं।
- 2:06 बजे: पिता ने डायल 112 पर फोन किया। 2.20 पर पुलिस मौके पर पहुंची
- 2:45 बजे: एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों लड़कियों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।




साइन इन