ghaziabad sisters suicide note translation korean love game k-pop obsession अब तो यकीन हो गया न कोरियन हमारी जान है... सुसाइड नोट में बहनों का आखिरी पैगाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अब तो यकीन हो गया न कोरियन हमारी जान है... सुसाइड नोट में बहनों का आखिरी पैगाम

तीन बहनों ने कोरियन लव गेम के टास्क पूरे करते हुए नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिनके सुसाइड नोट में घर वालों की पाबंदियों के प्रति नाराजगी और कोरियन कल्चर के प्रति जुनून की बात सामने आई है।

Thu, 5 Feb 2026 08:01 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
अब तो यकीन हो गया न कोरियन हमारी जान है... सुसाइड नोट में बहनों का आखिरी पैगाम

तीन बहनों द्वारा नौवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट का हिंदी रूपांतरण किया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया। इसमें लिखा गया है कि वी आर लव कोरियन लव लव लव.......... सॉरी।

बहनों के सुसाइड नोट में क्या?

इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है वो सब पढ़ लो क्योकि ये सब सच है रीड नाउ....। आई एम रियली सॉरी... सॉरी पापा। लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की, हमसे हमारी जान छुड़वाने की। तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हे कितना चाहते थे लो अब देख लिया सबूत। अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के पोप हमारी जान है। जितना हम कोरियन एक्टर और के पोप ग्रुप को चाहते थे न उतना हम तुम घरवालो को भी नहीं चाहते थे। कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ ओर भी ऐसा था जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चहाते थे। तुम लोगो के लिये ऑप्शन लिखे हुए हैं। तो यह हमारी पसंदीदा चीजें थीं, जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसन्द करते थे। और कोरियन और के-पोप तो सबसे पहले।

सच तो यह था कि हम तीनों देवु को अपना बनाना चाहते थे पर तुम लोगो ने मौका ही नहीं दिया। हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए जिएं। मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी। और शादी के नाम से तो हमारे दिल मे टेन्शन होती थी। हम प्यार करते थे कोरियन से।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में तीन बहनों ने कैसे किया सुसाइड? मिनट टू मिनट पूरी टाइम लाइन देखिए

कैसे काम करता है यह गेम?

सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया, शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बहनें जो गेम खेल रही थीं वह ‘टास्क बेस्ड’ था। पता चला है कि गेम में उन्हें एक के बाद एक टास्क करने होते थे।

टास्क के जरिये कब्जे में लेता है कोरियन लव गेम

  • क्या है कोरियन लव गेम: यह कोई साधारण मनोरंजन वाला गेम नहीं है, बल्कि एक ऑनलाइन टॉस्क आधारित इंटरएक्टिव गेम है। इसमें खिलाड़ी एक काल्पनिक कैरेक्टर (के-पॉप स्टार या के-ड्रामा) जैसे दिखने वाले पात्र के साथ डिजिटल रिश्ता बनाता है। यह गेम बच्चों के अकेलेपन और कोरियन कल्चर के प्रति उनके जुनून का फायदा उठाता है। खिलाड़ी को लगता है कि स्क्रीन के उस तरफ वाला पात्र उससे सच में प्यार करता है।
  • कब शुरू हुआ: ऐसे गेम्स का चलन वर्ष 2016-2017 के दौरान दक्षिण कोरिया और जापान में शुरू हुआ था। हालांकि, इसका विवादास्पद और खतरनाक चैलेंज वाला वर्जन 2024-25 के दौरान अधिक सक्रिय। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इन गेम्स में कुछ ऐसे डार्क हिस्से जोड़े गए हैं, जो ‘ब्लू व्हेल’ की तरह काम करते हैं।
  • कैसे खेलते हैं : इसमें खिलाड़ी अपना एक सुंदर अवतार चुनता है और एक कोरियन वर्चुअल पार्टनर के साथ बातचीत शुरू करता है। गेम में फर्जी चैट और वॉयस कॉल आती हैं, जिससे बच्चे को लगता है कि कोई उससे बात कर रहा है। इसके बाद यहीं से खतरा शुरू होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लू व्हेल से लेकर कोरियन लवर तक... पहले भी जानलेवा बन चुके हैं ऑनलाइन चैलेंज

लिस्ट में इनका जिक्र किया

  • कोरियन एक्टर और के-पोप आल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा
  • चाइना एक्टर और चाइना सोंग्स और चाइना मुवीज प्लस चाइना बीएल
  • थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सोग्स और थाइ मूवीज प्लस थाइ बीएल ड्रामा
  • जापान एक्टर एंड जापान सोंग्स और जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा
  • अमेरिका एंड लंडन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स
  • मशा एंड द बीयर कार्टून
  • इंग्लिश आल सोंग्स होलीवुड आल सोंग्स, पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करैक्टर्स, इविल नन
  • द बेबी इन येलो गेम, आइसक्रीम मेन गेम, आइस गेम
  • टेक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्जवल गेमर्स), डोरामोन कार्टून
  • शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून
  • शिमोर एंड शाइन कार्टून
  • पापा पिग कार्टून
  • प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानंद ऑल ऑफ प्रिंस एंड प्रिसिंस

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।