गाजियाबाद में काल बना खुला नाला, गिरकर मजदूर ने गंवाई जान
गाजियाबाद के विजय नगर में एक खुले नाले में गिरने से 34 साल के एक मजदूर की मौत हो गई। मुरादाबाद निवासी वसीम नशे की हालत में नाले के किनारे बैठा था तभी संतुलन बिगड़ने से वह उसमें गिर गया।

गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खुले नाले में गिरने से 34 साल के एक मजदूर की मौत हो गई। मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला शख्स मवई में किराए पर रहता था। पुलिस जांच के अनुसार, गुरुवार की रात को वह नशे की हालत में लेबर चौक के पास नाले के किनारे बैठा था तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
संतुलन बिगड़ने से गिरा
पुलिस के अनुसार, वसीम (34) नशे में था और संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मजदूर नशे की हालत में था।
ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला
पुलिस को 26 मार्च की रात करीब पौने दस बजे खबर मिली कि सेक्टर-9 के लेबर चौक के पास एक युवक नाले में गिर गया है। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने तब तक वसीम को बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने तुरंत उसको उसकी पत्नी के साथ ई-रिक्शा से जिला एमएमजी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संभल जिले के चंदौसी का रहने वाला था शख्स
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान 30 साल के वसीम के रूप में हुई है जो संभल जिले के चंदौसी का रहने वाला था और फिलहाल विजयनगर के मवई गांव में किराए पर रहता था। वसीम मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। जब वह नाले में गिरा तो वहां काफी अफरा.तफरी मच गई और हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की मदद से उसे फौरन बाहर निकाल लियाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मजदूरी करके परिवार का चलाता था खर्च
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान 30 साल के वसीम के रूप में हुई है जो संभल जिले के चंदौसी का रहने वाला था। वह विजयनगर के मवई गांव में किराए पर रहता था। वसीम मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। जब वह नाले में गिरा तो अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की मदद से उसे फौरन बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।




साइन इन