water crisis in ghaziabad 15 pumps not working at plants know ground report गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में पेयजल संकट; पानी खरीद रहे लोग, क्या बोला प्रशासन?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में पेयजल संकट; पानी खरीद रहे लोग, क्या बोला प्रशासन?

गाजियाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी जल संकट देखा जा रहा है। भीषण गर्मी में लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं। जमीनी पड़ताल में शहर के 30 इलाकों की पड़ताल के दौरान 15 नलकूप बंद मिले।

Thu, 26 March 2026 11:50 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में पेयजल संकट; पानी खरीद रहे लोग, क्या बोला प्रशासन?

गाजियाबाद में नलकूप खराब होने से लोगों को गर्मी में पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। रविवार को शहर के 30 इलाकों की पड़ताल के दौरान 15 नलकूप बंद मिले। इनमें से कई नलकूप पर बिजली कनेक्शन नहीं हैं तो कई खराब हैं। वहीं निगम का दावा है कि इंदिरपुरम समेत कई इलाकों के नए नलकूप जल्द चालू करा दिए जाएंगे।

ठीक नहीं कराए गए खराब नलकूप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग ने गर्मी शुरू होने से पहले कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति की तैयारी नहीं की। यही कारण है कि खराब नलकूप ठीक नहीं कराए गए। नए नलकूप बिना कनेक्शन के बंद हैं। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग बाजार से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। पार्षद और स्थानीय लोग निगम अधिकारियों से खराब नलकूप ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद नलकूप ठीक नहीं कराए जा रहे।

भूजल का गिरना भी दे रहा टेंशन

विजयनगर जोन में 16 वार्ड हैं। इस जोन में 30 एचपी के 44 और पांच-दस एचपी के 190 नलकूप हैं। यहां भूजल स्तर 350 फीट पर पहुंच गया है। इस कारण आए दिन नलकूप खराब हो रहे हैं। यही नहीं, ज्यादातर नलकूप देरी से पानी उठा रहे हैं। इस कारण लोगों के सामने पेयजल संकट होने लगा है। इस समय दस वार्ड में नलकूप खराब होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। महापौर सुनीता दयाल ने विजयनगर जोन में पानी संकट दूर करने के लिए 15 वें वित्त में गंगाजल आपूर्ति परियोजना को मंजूरी दी थी।

गंगाजल प्लांट से 9 किलोमीटर लंबी लाइन डाली

प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट से 9 किलोमीटर लंबी मुख्य लाइन डाल दी है। 5 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन पानी वितरण के लिए डाली है। जल निगम ने पिछले दिनों गंगाजल आपूर्ति के लिए परीक्षण किया था। इसके बाद भी गंगाजल आपूर्ति शुरू नहीं हो रही। स्थानीय लोग गंगाजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट गहराया, चंद्रावल प्लांट की पाइप लाइन खराब

लोगों ने दिक्कत बताई

वार्ड-27 के पार्षद नरेश जाटव ने खराब नलकूप ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी में हर बार पानी की दिक्कत रहती है। नलकूप ठीक होने से पानी संकट खत्म हो जाएगा। कैला भट्टा वकील अहमद ने बताया कई नलकूप खराब हैं। इस कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम नहर की मरम्मत के दौरान नहीं थमेगी पानी सप्लाई, क्या है 'प्लान-बी'?

इस क्षेत्र में अधिक दिक्कत

विजयनगर क्षेत्र में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत है। यहां काफी दिनों से नलकूप बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं जा रहा। वार्ड-27 में सैन विहार की गली नंबर छह में आठ महीने से 10 एचपी का नलकूप खराब है। डूंडाहेडा गांव और विजयनगर के वार्ड-3 में नलकूप खराब हैं। इसके अलावा राजनगर, चिरंजीव विहार, इंदिरापुरम और गोविन्दपुरम आदि जगह नलकूप लगाए थे, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने से यह बंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में हवाई संपर्क को मजबूत करने की कवायद, 2 हेलीपैड बनाए जाएंगे

क्या बोला प्रशासन?

महाप्रबंधक जलकल विभाग केपी आंनद ने बताया कि इंदिरापुरम समेत कई स्थानों पर नए नलकूप लग चुके हैं। सभी नलकूप जल्द चालू कराए जाएंगे। खराब नलकूप भी रिबोर कराए जाएंगे। गंगाजल आपूर्ति एक सप्ताह में शुरू करा दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।