ghaziabad crime woman raped and forced to convert in islam गाजियाबाद में नशीला पेय पिला महिला से रेप, इस्लाम कबूलवाने का दबाव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में नशीला पेय पिला महिला से रेप, इस्लाम कबूलवाने का दबाव

गाजियाबाद में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से 6.25 लाख वसूले और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

Sat, 14 Feb 2026 10:21 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में नशीला पेय पिला महिला से रेप, इस्लाम कबूलवाने का दबाव

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म, जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी शाहरुख ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिये लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग और क्रिमिनल प्रवृत्ति का है, जिससे उसकी जान का खतरा है।

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2025 में शास्त्रीनगर निवासी शाहरुख ने उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर अपने कार्यालय बुलाया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में पाया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर धमकी दी कि शिकायत करने पर वह उन्हें वायरल कर देगा।

ब्लैकमेल किया, 6.25 लाख हड़प लिए

पीड़िता के मुताबिक, डर और सामाजिक बदनामी के चलते वह चुप रही। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार उसे अपने पास बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने अवैध रूप से रुपयों की मांग की और धमकी देकर करीब 6.25 लाख रुपये हड़प लिए। मोटी रकम वसूलने के लिए वह उस पर संपत्ति बेचने का दबाव बनाने लगा। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी को थाने ले गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की

महिला का कहना है कि फरवरी 2026 की शुरुआत में शाहरुख उसे एक कॉलोनी में ले गया, जहां उसने फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उस पर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। वह आरोपी के हाथ-पैर जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने एक न सुनी। महिला के मुताबिक उसने डायल-112 पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को मसूरी थाने ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

पति को धमकी मिलने पर तलाक तक नौबत पहुंची

आरोपी ने उसके पति को फोन करके धमकी दी कि यदि उसने तलाक नहीं दिया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। इन धमकियों के चलते वैवाहिक जीवन तलाक तक पहुंच गया। आरोपी की हरकतों ने उसका घर-परिवार बर्बादी के कगार पर ला दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिससे उसे और उसके परिवार को जान का गंभीर खतरा है। थख-हारकर पीड़िता ने दस फरवरी को पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की गुहार लगाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाका: कड़ियों को खंगालने के लिए NIA को मिली मोहलत, जेल में रहेंगे आरोपी
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: खुले में कूड़ा डाला तो मकान मालिक का चालान; मानेसर निगम की वॉर्निंग
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विजय चौक पर खौफनाक हादसा; तेज रफ्तार 2 कारें भिडीं, एक पलटी- VIDEO
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।