delhi vijay chowk accident two cars collided one overturned delhi police investigate case दिल्ली में विजय चौक पर खौफनाक हादसा; तेज रफ्तार 2 कारें भिडीं, एक पलटी- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में विजय चौक पर खौफनाक हादसा; तेज रफ्तार 2 कारें भिडीं, एक पलटी- VIDEO

दिल्ली के विजय चौक पर शुक्रवार को 2 तेज रफ्तार कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक कार पलट गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Fri, 13 Feb 2026 11:00 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में विजय चौक पर खौफनाक हादसा; तेज रफ्तार 2 कारें भिडीं, एक पलटी- VIDEO

दिल्ली के विजय चौक पर शुक्रवार दोपहर दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों कारें अलग-अलग दिशाओं से तेज गति में आ रही थीं और आपस में टकरा गईं। दोनों वाहनों में केवल चालक सवार थे जो सुरक्षित बाहर निकल आए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद का वीडियो वायरल

ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पलटी कार और सामने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार नजर आ रही है।

डीटीसी बस चालक को पीटा

इस बीच नजफगढ़ इलाके में ड्यूटी पर तैनात डीटीसी बस चालक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 33 वर्षीय सुरेश वर्मा केशवपुर डिपो में चालक के रूप में काम करते हैं। 8 फरवरी की रात करीब 9:10 बजे वह तिलक नगर से मित्राऊं गांव की ओर बस ले जा रहे थे।

बस पीछे नहीं हटाने पर हमला

मित्राऊं चौक पर यू-टर्न लेते समय सुरेश वर्मा का दूसरी बस के ड्राइवर से झगड़ा हो गया और जब सुरेश ने बस पीछे नहीं हटाई तो आरोपी ड्राइवर ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों को बुला लिया जिसके बाद आरोपियों ने बस का दरवाजा जबरदस्ती खोला और सुरेश वर्मा पर लोहे के कड़े से हमला करके उनकी वर्दी की जेब से 5,500 रुपये लूट लिए।

नाक, सिर, पसलियों में चोटें

घायल ड्राइवर को पहले आरटीआरएम अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर चोटों की वजह से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल जांच में उसकी नाक, सिर, पसलियों, कमर और बाईं आंख में चोटें मिली हैं। पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। अब पुलिस आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा; बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 49 गांवों के 500 वर्ग मीटर मकान को प्रॉपर्टी टैक्स से मिलेगी छूट
ये भी पढ़ें:जिन्न बनाएगा संबंध तो बरसेंगे पैसे; कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।