ghaziabad crime abduction rape and murder of 4 year old girl child गाजियाबाद में दरिंदगी; 4 साल की मासूम का अपहरण, रेप के बाद हत्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में दरिंदगी; 4 साल की मासूम का अपहरण, रेप के बाद हत्या

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई बच्ची का शव देर रात नंदग्राम थाना क्षेत्र में पड़ा मिला।

Tue, 17 March 2026 09:49 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में दरिंदगी; 4 साल की मासूम का अपहरण, रेप के बाद हत्या

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है जहां घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार शाम लापता हुई इस बच्ची का शव देर रात इलाके में ही पड़ा मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हैए जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह घटना शहर में पुरानी दर्दनाक यादों को ताजा करती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी बच्ची

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंदग्राम थानाक्षेत्र में सोमवार को एक चार साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

पड़ी मिली लाश

परिजनों की सूचना पर पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सोमवार रात साढ़े आठ बजे डायल 112 को सूचना मिली कि नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक बच्ची का शव पड़ा मिला है।

घर के बाहर खेल रही थी मासूम

पुलिस ने लापता बच्ची के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई तो उन्होंने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह अचानक लापता हो गई। बड़े भाई ने बहन को गायब देख पिता को फोन किया।

पुलिस के फोन पर परिजनों के उड़े होश

परिवार के लोग ढूंढने निकले, लेकिन पता नहीं चला। देररात परिजनों के पास पुलिस का फोन आया कि एक बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला है। ऐसी सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन भागे-भागे पुलिस के पास पहुंचे तो उसकी पहचान बच्ची के रूप में की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 5 संवेदनशील स्थानों पर सोलर वाले कैमरों से निगरानी की तैयारी

पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया

पुलिस के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले गौरव ने घटना को अंजाम दिया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK ही नहीं UK-मलेशिया तक फैला था जासूसी का जाल, 8 हजार में बिकते थे देश के राज

इससे पहले भी हो चुकी है घटना

गाजियाबाद में 1 दिसंबर 2022 को साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 20 साल के सोनू गुप्ता ने वारदात को अंजाम दिया था। सोनू को मासूम बच्ची खेलती मिल गई। वो उसको साथ ले गया था। इस मामले में बाद में पॉक्सो कोर्ट ने सोनू को मौत की सजा सुनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से PAK के 6 संदिग्ध जासूस पकड़े, दिल्ली में लगा रखा था IP सोलर कैमरा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।