gautam buddh nagar mobile manufacturing hub up budget 2026 samsung oppo vivo gst contribution नोएडा बना मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब, देश के 55% फोन यहीं बन रहे; कई नामी कंपनियां शामिल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा बना मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब, देश के 55% फोन यहीं बन रहे; कई नामी कंपनियां शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के अनुसार, भारत के 65% मोबाइल फोन का उत्पादन यूपी में हो रहा है, जिसमें अकेले गौतमबुद्ध नगर की हिस्सेदारी 55% से अधिक है। 

Thu, 12 Feb 2026 08:46 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा बना मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब, देश के 55% फोन यहीं बन रहे; कई नामी कंपनियां शामिल

यूपी सरकार के बजट में कहा कि देश के 65 प्रतिशत मोबाइल का उत्पादन उत्तरप्रदेश में हो रहा है। मोबाइल उत्पादन में गौतमबुद्ध नगर पूरे देश में पहले नंबर पर है। देश के 55 फीसदी से अधिक मोबाइल फोन यहीं बनते हैं।

इन कंपनियों के फोन नोएडा में बन रहे

सैमसंग का यहां सबसे बड़ा मोबाइल प्लांट है, जो सालाना 12 करोड़ यूनिट तक उत्पादन क्षमता रखता है। ओप्पो, वीवो, और डिक्सन टेक्नोलॉजीज जैसी अन्य कंपनियां भी यहां पर बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के खजाने को जीएसटी से भरने में गौतमबुद्ध नगर जिले का योगदान सबसे अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम बहाने नहीं बनाएंगे, पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.. जनकपुरी हादसे पर CM रेखा बोलीं

मेक इन इंडिया का सपना हो रहा साकार

जानकारी के मुताबिक, सैमसंग के गौतमबुद्ध नगर स्थित संयंत्र में दुनिया के लगभग 25 फीसदी फोन का निर्माण होता है। मोबाइल फोन के निर्माण के साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में रोजगार सृजित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में मोबाइल निर्माण का प्रमुख केंद्र होने के कारण यह क्षेत्र मेक इन इंडिया पहल का प्रमुख हिस्सा बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने चढ़ा दिया पारा, अब विदा हो रही सर्दी

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

यमुना सिटी के सेक्टर-24ए में वीवो कंपनी मोबाइल बना रही है। कंपनी को 169 एकड़ भूमि का आंवटन वर्ष 2018 में हुआ था। इसमें 156.32 एकड़ भूमि के लिए चेकलिस्ट जारी की गई थी। प्रथम चरण में कंपनी प्रति वर्ष छह करोड़ स्मार्ट मोबाइल तैयार कर रही है। दो चरणों में कंपनी का निर्माण पूरा होगा। दूसरा चरण पूरा होने के बाद शहर में हर साल करीब 14.40 करोड़ मोबाइल का उत्पादन किया जाएगा। वर्तमान में यहां पर 800 लोग काम कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकपुरी हादसा: 'मौत के गड्ढे' पर कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

दूसरा चरण पूरा होने के बाद एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यहां की मोबाइल कंपनियों ने निर्यात का ग्राफ बढ़ाने के साथ जीएसटी चुकाने में भी टॉप रैंक हासिल की है। जीएसटी महकमे ने राज्य जीएसटी देने वाली जिन टॉप 100 कंपनियों की सूची जारी की थी, उसमें सबसे ऊपर ग्रेटर नोएडा की ओप्पो मोबाइल कंपनी का नाम है। वर्ष 2023-24 में ओप्पो मोबाइल इंडिया ने 1945. 87करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया था। वर्ष 2024-25 में 1141.47 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।